गन्ने का रस होता है लिवर के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए गन्ने के रस के 5 दमदार फायदे

Webdunia
गर्मी का मौसम नजदीक आते ही आपको जगह-जगह गन्ने का रस बिकते हुए दिख जाएगा। गर्मी में इसे पीना न केवल ठंडक का एहसास देता है बल्कि इसके कई दमदार सेहत फायदे भी होते हैं। आइए, आपको बताते हैं गन्ने के रस के 5 दमदार फायदे -
 
1 गन्ने के रस का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाकर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इन दिनों में होने वाली डि‍हाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाकर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
 
2 इसमें मौजूद आयरन पोटेशि‍यम, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का कार्य करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। गन्ने का रस आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है और महिलाओं को आयरन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
 
3 गर्मियों में कोल्ड्र‍िंक्स के बजाए ठंडा गन्ने का रस एक बेहतर विकल्प है। इसमें ग्लूकोज अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है, जो पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ऊर्जा देने में सहायक है। इसके अलावा यह मूत्र विकार को भी दूर करता है।
 
4 अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए गन्ने का रस फायदेमंद है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आपको किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
 
5 अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

ALSO READ: ब्लडप्रेशर की समस्याओं में फायदेमंद है अंकुरित मोठ, जानिए इसे नियमित खाने के सेहत लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमने तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

कार्ल मार्क्स: सर्वहारा वर्ग के मसीहा या 'दीया तले अंधेरा'

राजनीति महज वोटों का जुगाड़ नहीं है

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

मॉरिशस में भोजपुरी सिनेमा पर व्‍याख्‍यान देंगे मनोज भावुक

गर्मी के मौसम में कितनी बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए, जानिए सही समय

अगला लेख