herbal drink to get rid of pimples : इन 5 हर्बल ड्रिंक्स से साफ होंगे पिंपल्स

Webdunia
पिम्पल्स की समस्या एक ऐसी समस्या है जिसको कोई भी छुपा नहीं सकता। हमारी अभिव्यक्ति हमारे चेहते से होती है और जब यह समस्या होती है तो हमारे आत्मविश्वास में भी कमी तो आती ही है। प्रदुषण, असंतुलित खानपान, कसरत की कमी, पेट की समस्याओं के कारण चेहरे पर यह समस्या पनपती है। इसे क्रीम और मेकअप से तो छुपाया जा सकता है पर उससे आत्मिक संतुष्टि नहीं मिलती। ऐसे में इसका उपचार ही महत्वपूर्ण होता है।
 
चलिए जानते हैं ऐसी 5 हर्बल ड्रिंक्स जो आपके चेहरे से पिम्पल्स समाप्त कर देगी -
 
1 आंवला और एलोवेरा जूस
इन दोनों में ही कई औषधीय गुण होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट गन होते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी है। इनके मिश्रण का जूस पीने से मुहासे दूर होते हैं।
 
2 मिक्स फ्रूट जूस
अनार, संतरा, तरबूज जैसे पानी की पूर्ति करने वाले फलों के जूस से आपके शरीर में कई पोषक तत्व की पूर्ति होती है जिससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।
 
3 हल्दी और निम्बू का जूस
हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है , इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं , इसी के साथ निम्बू में विटामिन सी होता है , यह दोनों मिलकर शरीर की शुद्धि करते हैं जिसका असर मुहासे काम होने के रूप में दिखता है।
 
4 नीम और शहद का जूस
नीम के कई गुण है , इसे एक औषधि माना गया है। यह खून साफ करने, पेट के कीड़े मारने, इम्युनिटी बढ़ने जैसे कार्य करता है जिससे शरीर अंदर से शुद्ध होता है और चेहरे पर परिणामस्वरूप कील-मुहासे समाप्त होते दिखते हैं। इसमें शहद मिलाने से इसका कड़वापन दूर कर सकते हैं।
 
5 ग्रीन टी या लेमन टी
सुबह-सुबह यह पीने से स्फूर्ति मिलना और फैट काम होना तो होता ही है पर इसी के साथ दूसरे फायदे भी होते हैं। इससे पेट ठीक रहता है और विटामिन के कारण शरीर की सशुद्धियाँ भी साफ होती है जिससे चेहरे से पिम्पल्स भी खत्म होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

क्या आप भी हैं भूलने की आदत से परेशान, तो हल्दी खाकर बढ़ाएं अपनी याददाश्त, जानिए सेवन का सही तरीका

डायबिटीज और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं मेथीदाने की खिचड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

अगला लेख