क्‍या आपको भी सर्दी में अधिक नींद आती है? जानें देर तक सोने के 5 कारण

Webdunia
सर्दी के मौसम में इंसान की नींद खुलना बड़ी बात होती है। इस मौसम में कितना भी अधिक क्यों नहीं सो जाएं नींद पूरी नहीं होती है। हालांकि 7 घंटे सोना अच्‍छी बात है लेकिन इससे अधिक सोने पर आपकी सेहत पर ठंड में भी उल्टा असर पड़ता है। देर तक सोने से आपकी पूरी दिनचर्या लेट हो जाती है। वहीं उन्हें मधुमेह या दिल की बीमारी है उन्हें जरूर समय से उठ जाना चाहिए। क्योंकि इससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं सर्दी में इतनी ज्यादा नींद आने की वजह क्‍या है।


1. सर्दी के मौसम में वैसे ही धूप कम होती है। ऐसे में कम  रोशनी होने के कारण सर्केडियन रिदम प्रभावित होती है। यह बॉडी में अधिक मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित करती है। जिससे आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं और रात को भी जल्‍दी नींद आ जाती है। और सुबह देर तक नींद खुलती है।

2. धूप - विटामिन डी का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है सूरज। शरीर में इसकी नहीं होने देना चाहिए। ठंड में अगर आप धूप नहीं ले पा रहे हैं तो विटामिन डी के लिए अवाकोड या संतरे का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करके शरीर  में विटामिन डी की पूर्ति होगी। जिससे आपको भरपूर नींद आएंगी। और नींद पूरी होने के बाद किसी प्रकार का आलसपन या सुस्ती नहीं आएंगी।


3. मूड स्विंग होना - ठंड में मूड स्विंग होना आम बात है। जिस तरह इस मौसम में धूप छांव होता है उसी तरह ठंड के मौसम में मूड स्विंग होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में विटामिन डी की कमी होने से इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है, तनाव होने लगता है, हाथ-पैर दुखने लगते हैं।

4. सर्दी के मौसम में अक्सर लोग देर तक सोते हैं। अच्‍छी नींद के लिए ठंडा वातावरण उपयोगी माना जाता है। ठंड में अगर आपकी बॉडी अधिक ठंडी होती है तो मतलब आपको और अधिक सोने की जरूरत है।

5. ठंड में जंक फूड - ठंड में अगर आप गरमा -गरम जंक फूड का सेवन करते हैं तो यह भी आपके ओवरस्लीपिंग का बहुत बड़ा कारण है। जी हां, ठंड में गरम-गरम खाने के लिए हम रोज जंक फूड भी पसंद करते हैं लेकिन वह आपको अधिक आलसी बना देता है। जिससे आप लंबे वक्त तक सोए रहते हैं और किसी प्रकार का कार्य करना पसंद नहीं करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

FSSAI प्रतिबंध के बावजूद कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों की बिक्री जारी, जानिए आपकी सेहत से कैसे हो रहा खिलवाड़

बॉडी में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? ऐसे करें पता

'अ' अक्षर से ढूंढ रहे हैं बेटे के लिए नाम, ये रही अर्थ के साथ खूबसूरत नामों की लिस्ट

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख