महिलाएं ध्यान रखें, जब यह 5 बदलाव हो शरीर में

Webdunia
कई बार महिलाएं शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव और स्वास्थ्य परेशानियों को नजर अंदाज कर देती हैं। लेकिन स्वास्थ्य की यह परेशानियां आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती हैं। इसलिए महिलाओं को इन बातों को गंभीरता से लेते हुए, जल्द से जल्द उपचार के बारे में सोचना चाहिए।  हम बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जिनके प्रति सतर्क रहना बेहद आवश्यक है - 
 
1.  चक्कर आना - अगर आपको बगैर किसी शारीरिक श्रम या अन्य कारण के चक्कर आ रहे हैं, या आपका सिर घूमने लगता है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी  न करें। इस तरह से चक्कर आना, दिल की बीमारी की ओर इशारा करता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके और भी कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे साइनस या कान में किसी तरह की परेशानी होना।
2.  वजन कम होना - बगैर डाइटिंग या वर्कआउट के अगर आपका वजन अचानक कम होता जा रहा है, तो इसके प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें और कारण जानें। बिना डायटिंग के वजन 5 किलो से भी कम हो तो यह यह पैंक्रियाज, पेट, ग्रासनली या फिर फेफड़ों के कैंसर की ओर इशारा करता है।
3. आंखों की समस्या - यदि आप महसूस करें कि बिना किसी दर्द के अचानक आपकी आंखों की शक्ति कम हो रही है, तो यह स्ट्रोक का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह खतरा अधिक होता है और यह खतरा 35 से 50 की उम्र की महिलाओं में भी होता है।
4. असामान्य मासिकधर्म - मासिक धर्म के समय सामान्य से अधि‍क रक्तस्त्राव होना फाइब्रॉइड या गर्भाशय का ट्यूमर भी हो सकता है। इसके कारण एनीमिया, थकान, गर्भ ठहरने में परेशानी और कई परेशानियां आ सकती हैं।
5.  दस्त - खाने-पीने में गड़बड़ी होने से पेट खराब हो सकता है, लेकिन अक्सर रात के वक्त आपको दस्त लगाने जैसा महसूस होता हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं क्योंकि यह आंतों में सूजन या संक्रमण हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा

हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

सभी देखें

नवीनतम

कैंसर का खतरा 60% तक घटा सकती हैं ये 5 आदतें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानिए हाई बीपी में कौन से फूड्स नहीं खाना चाहिए

विश्व दूरसंचार दिवस 2025 थीम: डिजिटल लैंगिक समानता क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत?

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

अगला लेख