जानिए आंखों का व्‍यायाम कैसे करें? पढ़ें आंखों की 6 एक्सरसाइज

Webdunia
जो लोग दिनभर ऑफिस में कम्प्यूटर के सामने बैठकर घंटों काम करते हैं, उनकी नजर औरों की अपेक्षा जल्दी कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप शरीर के अन्य अंगों की एक्सरसाइज के अलावा अपनी आंखों के व्यायाम पर खासतौर से ध्यान दें।
 
आइए, आपको ऐसे 6 व्यायाम के बारे में बताते हैं, जो आंखों व नजरों को मजबूत करते हैं और उन्हें फायदा पहुंचाते हैं-
 
1. काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लिजिए। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहराते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है, जो बहुत जरूरी है।
 
2. अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
  
3. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।
 
4. दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे-धीरे अधि‍क समय तक करने का प्रयास करें।
 
5. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि‍ करती है।
 
6. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।

ALSO READ: 11 अक्टूबर : 'विश्व दृष्टि दिवस' जानिए आंखों को स्वस्थ रखने के 8 तरीके

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास, महत्व और आज की पीढ़ी की भूमिका

भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, जानिए नाम

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 5 बेहतरीन तिरंगे व्यंजन

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

सभी देखें

नवीनतम

ये है भारत का सबसे खूबसूरत और आधुनिक एयरपोर्ट, सुविधाओं में 5-स्टार होटल से भी है आगे

ट्रंप-पुतिन मुलाकात का भारत पर क्या होगा असर?

कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी कैसे मनाते हैं ?

भारत के महानतम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के जीवन को दर्शाती बेहतरीन कविता : कृष्ण तुम पर क्या लिखूं

अगला लेख