गर्मी में इन 6 चीजों का करें सेवन, पसीने की बदबू से मिलेगी निजात

Webdunia
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में हर किसी को पसीना आता है। लेकिन कुछ लोगों को हद से अधिक पसीना आता है। तो कुछ लोगों को हद से अधिक पसीने के साथ ही बहुत अधिक बदबू भी आती है। और कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है। इतने अधिक पसीने और बदबू से बचने के लिए खूब सारा डियो और परफ्यूम लगाने पर भी दुर्गंध पूरी तरह से खत्म नहीं होती है। अगर आपने इन चीजों का सेवन अच्‍छे से शुरू कर दिया है तो इस समस्या से निजात पा सकते हो। आइए जानते हैं - 

1. पानी - गर्मी में पसीना कम आए इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। बॉडी का तापमान भी  नियंत्रित  रहेगा। इससे बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होगी। गर्मी के दिनों में कम से कम एक दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही अधिक पसीने की समस्या से है तो चाय या कॉफी का सेवन बहुत कम करना चाहिए।

2. कम वसा वाले दूध का सेवन - गर्मी में दही का सेवन करना चाहिए। इससे ताजगी बनी रहती है। लू नहीं लगती है। इससे बॉडी का तापमान भी सामान्य रहता है। सुबह के वक्त कैल्शियम के लिए वसा युक्त दूध का सेवन करें। उसमें कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है। साथ ही लू से बचने के लिए भी यह बेहतर उपाय है।

3.फल - गर्मी के दिनों में पानी भरे फल बहुत सारे आते हैं। जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। ऑयली चीजों का सेवन कम से कम करें। इसके कारण भी बॉडी से बहुत अधिक बदबू आती है। फलों में संतरा, अंगूर, तरबूज, लीची, खीरा का सेवन अधिक से अधिक करें।  

4.ऑलिव ऑयल - यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी अच्‍छा रहता है। साथ ही यह पसीने के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल स्‍नैक्‍स बनाने या सब्जी बनाने में किया जा सकता है। सलाद में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. हाई फाइबर फूड्स - प्रोसेस्‍ड फूड को पचाना मुश्किल होता है। जिस वजह से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना अधिक होने लगता है। इसलिए भोजन में लौ फैट फूड ही शामिल करें। वसा युक्त  चीजें खाने से भी पसीने की बदबू जरूर आती है। इसलिए खाने में फाइबर युक्त भोजन जरूर शामिल करें। जैसे - साबुत अनाज, ओट्स, दलिया आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

6.जूस - गर्मी के दिनों में जब भूख लगती है तो कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप पसीने की बदबू से परेशान है तो नारियल पानी, स्‍मूदी, सब्जियों का सेवन, फलों का सेवन अधिक से अधिक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

भारत बनेगा विमान यात्रियों का देश, अगले 20 वर्षों में 50000 हो जाएगी या‍त्री विमानों की संख्‍या

पुस्तक समीक्षा: मन में गहरे उतरते, यादों के अवशेष

सावन सोमवार का व्रत रखने के बाद क्या खाएं, व्रत तोड़ने के नियम और टिप्स

गुरु पूर्णिमा पढ़ें गुरु पर दोहे

अगला लेख