इस उम्र की महिलाएं जरूर कराएं यह 6 जांच

Webdunia
महिलाएं परिवार की नींव होती हैं, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ-साथ सेहत से जुड़ी जांच कराना भी उतना ही जरूरी है, जितना फिटनेस और परिवार का ख्याल रखना। उम्र के अनुसार महिलाओं को यह 6 जांच जरूर करवाना चाहिए -  
 
1  पैप टेस्ट - पेल्विक एग्जाम - 20 की उम्र जब पार कर रहे हों, तभी से पेल्व‍िक एग्जाम की जांच शुरू करवा दें, जो कि यूटेरस की सही स्थि‍ति का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा पैप टेस्ट भी हर साल करवाएं। पैप टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है, ताकि ऐसी किसी भी स्थि‍ति में पहले की समस्या का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया के लिए रामबाण है गिलोय...
 
2  ब्रेस्ट कैंसर - ब्रेस्ट कैंसर की जांच जरूर कराएं, क्योंकि इसमें भी कैंसर के प्रारंभिक लक्षण दिखाई नहीं देते। जब आप पैप टेस्ट करवाने जाते हैं, तभी डॉक्टर से ब्रेस्ट कैंसर की जांच भी कराएं। इसके लिए आप हर तीन साल में मेमोग्राफी करवा सकती हैं।
 
3 स्किन की जांच -  स्किन कैंसर से बचने के लिए इसकी जांच कराना बेहद आवश्यक है। इसलिए इस उम्र में ही स्किन की जांच करवाकर, स्किन कैंसर के खतरे को नकारें और आश्वस्‍त रहें। 

यह भी पढ़ें : बेवजह पेट में हो रहा है दर्द ? जानें 5 संभावित कारण
 
4 आंखों की जांच - आंखें लंबे समय तक समान्य रहें, और किसी प्रकार की आई प्रॉब्लम न हो, इसके लिए आंखों का चेकअप कराना बेहद आवश्यक है। आज के दौर में बहुत कम उम्र में ही बच्चों को आंखों की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में आप अगर इससे सुरक्षि‍त हैं, तो सतर्क जरूर रहें। 
 
5 ब्लडप्रेशर - किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर ब्लडप्रेशर की जांच जरूर कराएं। ताकि ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखने में आसानी हो, वरना आपकी दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : बगैर दूध की काली चाय पीने से होंगे यह 7 फायदे
 
6 कोलेस्ट्रॉल - शरीर व खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना बेहद आवश्यक है। क्योंकि इनका असामान्य होना, आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ि‍त बना सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख