Health Care : जानिए कच्चा पपीता खाने के सेहत फायदे

Webdunia
अधिकांश लोग खाने के लिए कच्चा पपीता नहीं खरीदते हैं और पका पपीता ही घर लाकर खाते हैं। लेकिन जब आपको कच्चा पपीता खाने के फायदों के बारे में पता चलेगा तो आप इसे भी खरीदकर घर लाने लगेंगे और खाना शुरू कर देंगे। आइए, जानते हैं कच्चा पपीता खाने के 7 फायदे -
 
1 पके पपीते की तरह ही कच्चा पपीता भी पेट के रोगों में बेहद फायदेमंद है। ये गैस, पेटदर्द और पाचन की समस्याओं में फायदेमंद है। और बेहतर पाचन तंत्र के लिए भी उपयोगी है।
 
2 कच्चा पपीता गठिया और जोड़ों की समस्याओं में लाभदायक होता है। इसे ग्रीन टी के साथ उबालकर बनाई गई चाय का सेवन गठिया को ठीक करने में मदद करता है।
 
3 कच्चा पपीता आपका वजन कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। जी हां, इसका नियमित सेवन तेजी से फैट बर्न करने में सहायक है जिससे आपका वजन जल्दी कम होता है।
 
4 डायबिटीज के लिए भी कच्चे पपीते के फायदे कुछ कम नहीं हैं। यह खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपकर डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
 
5 इसका एक बेहतरीन फायदा ये भी है कि यह यूरिन इंफेक्शन से बचाव और उसे ठीक करने में बेहद फायदेमंद है। इसका नियमित इस्तेमाल आपको कभी ये समस्या नहीं होने देगा।
 
6 पीलिया हो या फिर लिवर संबंधी अन्य कोई समस्या, कच्चे पपीते का सेवन आपको गजब का फायदा पहुंचाता है।
 
7 और तो और विटामिन ई, सी और ए के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व, कैंसर से बचाव के साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगला लेख