Hanuman Chalisa

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो जानिए‍ इसके सेवन का सही समय

Webdunia
कई लोगों को कॉफी पीना इतना पसंद होता है कि चाहे घर हो या ऑफिस, वे हर 2-3 घंटे में कॉफी पी सकते है। अगर आप भी कॉफी पीने का शौक रखते हैं तो आपको कॉफी पीने का सही समय और कुछ अन्य जरूरी बातें मालूम होनी चाहिए -  
 
1 अगर आप सुबह के वक्त कॉफी पीते हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इस समय, खास तौर से सुबह 8 से 9 के आसपास स्ट्रेस हार्मोन कार्टीसोल अपने चरम पर होता है। इस समय पर अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल कम होने के बजाए बढ़ सकता है।
 
2 एक बार किसी वक्त पर आपको कॉफी पीने की आदत हो गई, तो आपको स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए और ज्यादा कॉफी की आवश्यकता महसूस होगी, और आप ज्यादा मात्रा में कैफीन ग्रहण करेंगे, यह एक प्रकार की लत है।
 
3 अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है।
 
4 अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।
 
5 इसके बाद, यानि दोपहर 1 बजे के बाद शरीर में कार्टीसोल का स्तर कम होना शुरू होता है, अत: 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच आप किसी भी वक्त कॉफी पी सकते हैं, जो आपको बिना नुकसान के ऊर्जा प्रदान करेगी।
 
6 कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के साथ, खाने के पहले या ठीक बाद कॉफी पीते हैं। ऐसा करना नुकसानदायक है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित होता है।
 
7 खाना खाने और कॉफी पीने के बीच कम से कम एक घंटे का गैप जरूर रखें। अगर आप ए‍नीमिक हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं शाम के बाद कॉफी पीना आपकी नींद को खराब करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख