Hanuman Chalisa

डाइटिंग से जुड़ी 7 गलतफहमियां, जो आप नहीं जानते

Webdunia
मोटापा कम करने के लिए कई लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन डाइटिंग के बारे में सही जानकारी के अभाव में लोग अपने अनुसार ही डाइटिंग से जुड़े प्रयोग कर लेते हैं, जो परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं, डाइटिंग को ले‍कर फैली कुछ गलतफहमियां और उनकी सच्चाई। पढ़िए डाइटिंग से जुड़ी यह 7 गलतफहमियां  -

 
1 क्रैश डाइटिंग - कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में क्रैश डाइटिंग करने लगते हैं, और उसे फायदेमंद मानते हैं। दरअसल क्रैश डाइटिंग आपके वजन को कम कर आपको जल्दी स्लिम तो कर सकती है, लेकिन कुछ समय बाद इस‍के उतने ही हनिकारक परिणाम भी सामने आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, क्रैश डाइटिंग करते समय शरीर से फैट छटने के साथ वे मसल्स और टिश्यू भी नष्ट हो जाते हैं, जि‍न्हें बनने में काफी समय लगता है। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है।

2 ब्रेकफास्ट न करना - कुछ लोगों का मानना है कि सुबह का नाश्ता न करके, बढ़ते हुए वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ब्रेकफास्ट न करने से दोपहर का भोजन करने तक आप भूखे रहते हैं, जिससे उर्जा की कमी होने के साथ ही शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा सुबह नाश्ता नहीं करने से दोपहर तक आपकी भूख बढ़ जाती है, जिसके कारण आप लंच में ज्यादा खाना खाते हैं। इसे पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है। 

3 देर रात को खाना - कई लोग यह मानते हैं, कि देर रात को खाना खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं है। देर रात खाने से ज्यादा जरूरी है कि आप जिस समय खा रहे हैं, उसके और सोने के समय में कितना अंतर है। आप रात के वक्त जब भी कुछ खाते हैं, तो खाने और सोने के बीच कुछ घंटों का अंतर हमेशा होना चाहिए। ताकि खाने को पचने के लिए समय मिल जाए, और मोटापा न बढ़े।
4 शाम को कुछ न खाना - यही भी एक बड़ी गलतफहमी है, कि शाम के समय या उसके बाद कुछ भी न खाने से मोटापा नियंत्रित होगा। आप शाम को या रात को भी खा सकते हैं, बशर्ते वह कैलोरी फूड या फैटी फूड न हो। पापड़, चिप्स, पिज्जा, बर्गर या आइसक्रीम की जगह फल, जूस, सलाद या अन्य सेहतमंद चीजों को प्राथमिकता दें। यह चीजें किसी भी वक्त खाने पर नुकसान नहीं करेंगी।  

5 फैट फ्री फूड - केवल फैट फ्री फूड ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, यह एक बड़ी गलतफहमी है। दरअसल हमें यह ध्यान रखने की जरूरत होती है, कि हम जो भी खा रहे हैं, उसमें फैट बहुत अधिक न हो। लेकिन पूरी तरह से फैट फ्री चीजों का इस्तेमाल सही नहीं है। शरीर में उर्जा और आंतरिक कार्यों के लिए आवश्यक विटामिन्स फैट से ही प्राप्त होते हैं। इसलिए फैट को प्रयोग बिल्कुल न करना, आपके लिए नुकसानदायक हो स‍कता है। इसके लिए लो फैट चीजों का इस्तेमाल सही है।
 

6 दवा का उपयोग - वजन बढ़ने पर बहुत से लोग वजन घटाने वाली दवाओं के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन इन दवाओं का उपयोग शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। इनके कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स आपके शरीर के अंगों पर हो सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट को संतुलित कर वजन कम करना एक प्राकृतिक और बेहतर है।
7 कुछ चीजों से दूरी - मोटापा कम करने के लिए कुछ चीजों का प्रयोग बिल्कुल बंद कर देना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। बल्कि जिन चीजों को आप पूरी तरह से छोड़ने के बारे में सोचते हैं, उन्हें कम मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह चीजें शरीर की अनिवार्य आवश्कताओं की पूर्ति करती हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

अगला लेख