Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 Foods for Summer - गर्मी में पानी की कमी पूरी करेंगे ये 8 फल और सब्जियां

हमें फॉलो करें 8 Foods for Summer - गर्मी में पानी की कमी पूरी करेंगे ये 8 फल और सब्जियां
गर्मी के मौसम  का खासतौर पर ध्यान रखना जरूरी होता है। भीषण गर्मी के दौरान लू भी लग जाती है तो बॉडी में डिहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में पानी की पूर्ति होने पर बॉडी अच्छे से काम करती है। जब तापमान बदलता है तो बॉडी पर भी उसका असर पड़ता है। जिसमें से एक है पानी की कमी नहीं होने देना। इसके लिए गर्मी के दिनों में इन 8 फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें।

खीरा - गर्मी में खीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें लगभग 95 फीसदी पानी होता है। यह पोटेशियम, से भी भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होता है जो दिमाग को तंदुरुस्त रखता है।

तरबूज - गर्मी में इसे फलों का राजा कहा जाता है। इसमें करीब 92 फीसदी पानी होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने का बेहतर फल है। सेब - कोई सा भी सीजन हो लेकिन एक सेब का सेवन रोज करना चाहिए। सेब में 86 फीसदी पानी होता है लेकिन यह आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखता है।

ब्रोकली - ब्रोकली का सेवन सब्जी से लेकर अलग -अलग फूड आयटम और सलाद में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसमें करीब 90 फीसदी पानी होता है। यह आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन - ए और कैल्शियम से भरपूर होता है।

टमाटर - टमाटर में 94 फीसदी पानी होता है। इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार होता है। 

पलक - पालक में करीब 93 फीसदी पानी होता है। यह आयरन से भरपूर होता है। गर्मी के दिनों में कच्चा टमाटर पालक खाने से लू लगने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर इसका सेवन करना चाहिए।

स्ट्रॉबेरी - गर्मी के दिनों में स्ट्रॉबेरी काफी सारी आती है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें 91 फीसदी पानी होता है। साथ ही यह कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से भी लड़ने में मदद करती है।
मशरूम - मशरूम में भी करीब 92 फीसदी पानी होता है। इसका सेवन करने से थकावट दूर होती है। इसमें विटामिन-बी 2 और डी जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों की तादाद बढ़ जाएगी