Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Olive Oil : जैतून के तेल के 8 Health Benefits जानिए

हमें फॉलो करें Olive Oil : जैतून के तेल के 8 Health Benefits जानिए
Olive Oil 
 
जैतून के तेल में विटामिन ई, विटामिन के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अत: जैतून का तेल (olive oil) हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। जी हां, अन्य तेल के मुकाबले जैतून तेल बहुत अधिक फायदे का सौदा है।

शरीर पर नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से शरीर को बाहरी ओर से भी कई लाभ मिलते हैं। बता दें कि इस तेल को शरीर पर भी लगाया जाता है और सेवन भी किया जाता है। 
 
आइए जानते हैं जैतून तेल से होने वाले 8 फायदों के बारे में-
 
1. बालों को मजबूत बनाएं- जैतून के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। जो बालों के लिए सबसे जरूर तत्व है। इससे बाल मजबूत रहते हैं। जैतून का तेल बालों में कंडीशनर का काम करता है। आप तेल लगाकर गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। जिससे बाल शाइनी और मजबूत होंगे।
 
2. मोटापा कम करें- लंबे समय तक जैतून के तेल को आहार में शामिल करने पर यह शरीर में मौजूद वसा को खुद ब खुद कम करने लगता है। इससे आपका मोटापा कम होता है, वह भी हेल्दी तरीके से।
 
3. याददाशत बढ़ाएं- जैतून के तेल में पॉलीफेनोल तत्व मौजूद होता है। जिसके सेवन से याददाशत संबंधित परेशानी में आराम मिलता है।
 
4. हड्डियों के दर्द में राहत- हड्डियों में लगातार दर्द होने पर आप जैतून के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व से आपको आराम मिलेगा। ऑस्टियोपोरोसिस में राहत मिलेगी।
 
5. आंखों के लिए फायदेमंद- आंखों के आसपास जैतून के तेल से हल्की-हल्की मालिश करने से काफी फायदा होता है। अगर थकान महसूस हो रही है, तो इस तरह से मालिश करने से थकान मिट जाती है। साथ ही नींद भी अच्‍छी आती है।
 
6. शुगर लेवल- जैतून के तेल में संतृप्त वसा लगभग ना के बराबर होता है, जिससे यह आपके शुगर लेवल को नियंत्रि‍त करता है। साथ ही इसे खाने से बॉर्डर लाइन डायबीटिज होने का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
 
7. कैंसर में राहत- कैंसर एक जीवन घातक बीमारी है। खाने में इसका सेवन करने से कैंसर संबंधित बीमारी को कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए और बी-कैरोटीन मुख्य रूप से पाया जाता है।
 
8. त्वचा चमकदार बनाएं- बेजान स्किन को चमकदार बनाने के लिए जैतून के तेल से रोजाना अच्छे से मालिश करें। एक सप्ताह बाद ही आपकी ड्राई स्किन से आपको निजात मिल जाएगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप खाली पेट निकलते हैं घर से, तो जानें 5 नुकसान