Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेजी से हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 8 फ्रूट

हमें फॉलो करें तेजी से हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 8 फ्रूट
शरीर में खून की कमी होने से हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें खासकर आयरन तथा ऑक्‍सीजन लेवल कम होने लगता है। इतना ही नहीं त्वचा पीली पड़ना, जल्दी सांस फूलना, चक्कर आना तथा महिलाओं को पीरियड्स में सबसे अधिक समस्‍या आती है।

अत: आपकी इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए, हम यहां लेकर आए हैं, उन 8 प्रकार के  फ्रूट्‍स के बारे में जानकारी, जो आपके शरीर में तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करेंगे। 
 
आइए जानते हैं उन 8 फलों के बारे में-  
 
1. केला- यदि आपको शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी महसूस हो रही हो तो आप केले का सेवन शहद अथवा आंवला रस के साथ करें, आपके हीमोग्लोबिन लेवन में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
 
2 अनार- खून की कमी होने पर प्रतिदिन अनार के दाने खाना चाहिए, ज्‍यूस नहीं पिना चाहिए। अनार के दाने का सेवन करने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं। अनार खाने या जूस पीने से अपच की समस्‍या भी ठीक हो जाती है। 
 
3. जामफल- पका अमरूद खाने से शरीर में खून का स्‍तर बना रहता है। महिलाओं के लिए भी पका जाम खाना लाभकारी माना जाता है। पका हुआ जामफल खाने से शरीर में हीमोग्‍लोबीन की कमी नहीं होती है। अत: इसका सेवन अवश्‍य करें। 
 
4. नारियल पानी- खून की कमी होने पर आपके बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हीमोग्‍लोबिन का स्‍तर ठीक रहता है और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं। 
 
5. तरबूज़- तरबूज में ढेर सारे न्यूट्रीएंट्स होते हैं। इतना ही नहीं इसमें 91% पानी होता है तथा 6% शकर होती है। साथ ही इसमें फैट बहुत ही कम होता है। अत: तरबूज खाने से आपको विटामिन B6, विटामिन C और विटामिन A, एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, ल्योकोपेन तथा पोटेशियम मिलता है। जो कि आपके लिए फायदेमंद होता है। 
 
6. स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी एक बहुत ही खास फ्रूट है, इसमें फायबर, विटामिन्स, हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इतना ही नहीं यह फैट, कोलेस्ट्रॉल तथा सोडियम फ्री होने के कारण लाभकारी है। 
 
7. अंजीर- दूध में 3 अंजीर को उबालकर पीने से हीमोग्‍लोबिन तेजी से बढ़ता है। यह खून बढ़ाने का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत माना गया है। इसमें विटामिन बी1, बी2, A, मैगनीज, क्लोरीन सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि पाया जाता है। अत: इसके सेवन से  लेवल बढ़ाया जा सकता है।
 
8. सेब- सेब एनीमिया रोग में काफी लाभदायक माना गया होता है। अत: हीमोग्लोबिन कम होने की स्थिति में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WHO की चेतावनी : ज्‍यादा नमक खाया तो बन जाएगा जहर, हो सकती है लाखों मौतें