Winter Food Tips : सर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और गाजर का जूस, मिलेंगे जबरदस्त 9 फायदे

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (12:50 IST)
सर्दी के मौसम में कई सारी सब्जियां और फल आते हैं। जो आपके सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। चुकंदर और गाजर सुपरफूड है। इनका सेवन करने से शरीर को ठंड के मुताबिक जरूरी पोषण मिलता है। एक्‍सपर्ट भी यह दावा करते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्वस्थ रहने के लिए सीजनल फूड का सेवन करना चाहिए। चुकंदर और गाजर पोषक तत्वों से भरपूर है। ठंड में दोनों को मिक्स करके जूस पीना बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं जूस के फायदे -


1. चुकंदर और गाजर का जूस पीने से शरीर में आ रही सूजन कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है। जो सूजन को ठीक करने में मदद करती है।

2. चुकंदर बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। जिससे लिवर भी स्‍वस्‍थ रहता है। लीवर को अच्छे से कार्य करने में मदद करता है। वहीं गाजर बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

3. चुकंदर और गाजर में मौजूद फाइटो-पोषक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं। अक्सर लोगों को ठंड में पाचन संबंधित परेशानी हो जाती है तो उन्हें गाजर-चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। गाजर फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। जो आपके पेट में बन रही गैस, एसिडिटी को कम करने में मदद करेगा। साथ ही ठंड के दिनों में लगातार लग रही भूख में भी आराम देगा। फाइबर का सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है।



4. चुकंदर को सुपर फूड कहा जाता है। इसके जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर का जूस आपको दिनभर तरोताजा रखता है। कई लोग है जिन्हें चुकंदर का जूस नहीं अच्‍छा लगता है। इसके लिए आप टमाटर, पुदीना भी जूस में डाल सकते हैं। जिससे जूस का टेस्ट बेहतर हो जाएगा।

ALSO READ: ठंड में सुबह जल्दी उठ नहीं पाते? तो ये 5 टिप्स करें फॉलो

5. गाजर और चुकंदर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा होती है। जो आपको आंखों को स्‍वस्‍थ रखता है। चश्‍मा लगना, मोतियाबिंद की समस्या को कम करता है। अगर आप रोज 9 घंटे बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हैं तो चुकंदर और गाजर का जूस जरूर पीएं।

6.ठंड में कई लोगों को सांस की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इसके लिए चुकंदर का जूस जरूर पिएं। जिससे दिमाग के अंदर ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन में सुधार करता है।

7. गाजर और चुकंदर आयरन से भरपूर है। इनका सेवन करने से खून बढ़ता है। एनीमिया के इलाज में यह बेहतर विकल्प है। वहीं मासिक धर्म के दौरान उन्हें अधिक समस्या रहती है। वे जरूर एक गिलास जूस पिएं।

8. एक ताजगी भरे दिन के लिए ये जादुई ड्रिंक से कम नहीं है। मिक्स जूस का सेवन करने से चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। बेजान बालों में जान आ जाती है। बाल टूटना कम हो जाते हैं।

9. ठंड के मौसम में दिल के मरीज और बीपी के मरीज को खान-पान सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।  

ALSO READ: दिनभर रहना चाहते हैं फ्रेश तो इन 5 टिप्स को अपनाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में इन 10 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्यादा, जानें कैसे करें बचाव

गर्मियों में भेज रहे हैं बच्चे को स्कूल तो न करें ये 10 गलतियां

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

क्या है ASMR जिसे सुनते ही होता है शांत महसूस? जानें सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Ramanujan :भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की 5 खास बातें

अगला लेख