Hanuman Chalisa

अच्छी सेहत के लिए टूथब्रश की सफाई भी है जरूरी

Webdunia
टूथब्रश आपकी दिनचर्या के सामान में एक महत्वपूर्ण सामग्री है। यह आपके दांतों को साफ और लंबे समय तक सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए आपको इसे भी साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी हो जाता है। यदि आप अपने टूथब्रश की सफाई नहीं करते हैं तो इसमें जमी गदंगी आपके दांतों की सेहत के साथ ही अन्य कई प्रकार से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
 
आइए, जानते हैं टूथब्रश की साफ-सफाई और सही तरह से इस्तेमाल के तरीके:
 
1. आपको अपने टूथब्रश को हर 3 महीने के अंतराल में बदल लेना चाहिए।
 
2. जब तक पुराना टूथब्रश इस्तेमाल कर रहे हों तब तक दांत साफ करने के साथ ही इसे भी रोजाना साफ करें।
 
3. अगर आप किसी लंबी बीमारी से ठीक होकर उठे हैं तो अब से आप नया टूथब्रश इस्तेमाल करना शुरु करें।
 
4. ब्रश करने के बाद टूथब्रश को सीधा खड़ा करके रखें, जिससे कि उसका पानी निकल जाए और वह सुखा रहें।
 
5. इन दिनों ऐसे टूथब्रश भी मिल रहे हैं जिनमें ब्रश के ब्रिसल को ढ़ंक कर रखने के लिए छोटा सा बॉक्स व ढक्कन भी साथ आ रहा हैं। यह तरीका सही नहीं है, आपको अपने टूथब्रश को ढक्कन व बॉक्स में बंद करके नहीं रखना चाहिए। गिले ब्रश को ढकने से उसमें कीटाणु पनपने लगते है।
 
6. यदि आप बाथरूम में टूथब्रश रखते हैं तो यह कमोड से कम से कम 2 फीट या इससे भी अधिक दूरी पर होना चाहिए क्योंकि फ्लश करते समय पानी में मौजूद बैक्‍टीरिया हवा से पूरे बाथरूम में फैल जाते हैं और आपके टूथब्रश पर भी जाकर जमा हो जाते हैं। कमोड के इस्तेमाल के बाद इसे ढक़ दें।
 
7. अपने टूथब्रश होल्डर को नियमित तौर पर साफ करना भी जरुरी है। आप इसे हफ्ते में एक बार जरूर साफ़ करें। 
8. टूथब्रश होल्डर में घर के सभी सदस्यों के ब्रश को पास-पास चिपकाकर न रखें। इससे एक टूथब्रश के बैक्टीरिया आसानी से दूसरे टूथब्रश में चले जाते है। सभी के टूथब्रश को इस तरह से रखें कि वे आपस में टच न हों।
 
9. ब्रश को साफ करने के लिए उबलते हुए पानी में इसे 5 मिनट के लिये डालें। चाहे तो पानी में बेकिंग सोडा भी डाल सकते है, यह एक असरदार सफाई करने वाला एजेंट है।

ALSO READ: रात को सोने से पहले नहाएंगे तो मिलेंगे बेहतरीन सेहत और सौन्दर्य लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख