स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद यह चाय, बचाती है कई रोगों से...

Webdunia
आपको जानने में शायद अजीब लगे, लेकिन हम एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है और आपको 50 से भी अधि‍क बीमारियों से बचाने में भी सक्षम है।
 
प्रतिदिन जिस दिनचर्या का आप पालन करते हैं, उसमें कई तरह के बैक्टीरिया और अन्य कारणों से ऐसी अप्रत्यक्ष बीमारियों के शि‍कार भी हो जाते हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। इसके अलावा प्रत्यक्ष बीमारियां भी आम हैं, जिन्हें हम महसूस कर सकते हैं। सवाल यह उठता है, कि प्रतिदिन बढ़ते बीमारियों के खतरे को आखि‍र कैसे रोका जाए।
 
इसके लिए आपको अपने शरीर और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में अत्यधि‍क इजाफा करने की जरूरत है। यह दवा न केवल सर्दी, खांसी, जुकाम और उल्टी जैसी छोटी समस्याओं को हल करेगी बल्‍कि कैंसर जैसी बड़ी समस्याओं के अलावा अन्य 50 से भी अधि‍क स्वास्थ समस्याओं को हल करने और उनसे बचाने में मददगार साबित होगी। इसे बनाने के लिए आपको किचन में रखी कुछ चीजों की जरूरत होगी। 
 
जानिए कौन सी हैं व चीजें - 
 
1 पानी - 500 मिलीलीटर
2 दूध - आधा कप 
3 इलायची - 1 से दो 
4 हल्दी - 1/6 चम्मच 
5 दालचीनी - आधा चम्मच 
6 अदरक - आधा चम्मच 
7 शहद - स्वाद के अनुसार 
 
इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें और इसमें सभी मसालों को अच्छी तरह हिलाकर मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें गरम दूध भी मिला सकते हैं और मात्रा से अधि‍क दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अच्छी तरह से उबालने के बाद यह चाय तैयार हो जाएगी। 
 
अब आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार दिन में एक या दो समय पी सकते हैं। यह चाय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है और आपको हर तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचाए रखने में बेहद फायदेमंद होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

अगला लेख