कितना खतरनाक है कोविड-19 का नया AY.4.2 वेरिएंट, जानें बचाव के उपाय

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (13:41 IST)
ब्रिटेन समेत यूरोपीय देशों के बाद कोरोना का नया वेरिएंट AY.4.2 एशिया में भी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस को डेल्टा प्लस वेरिएंट भी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह डेल्टा वेरिएंट का ही सब-लीनिएज बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही थी कि कोविड का नया वेरिएंट आता है तो भारत में तीसरी लहर आ सकती है। साथ वैज्ञानिकों द्वारा यह भी दावा किया गया था कि अक्टूबर-नवंबर तक तीसरी लहर आ सकती है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार डेल्टा का ये वेरिएंट तेजी से फैलता है तो इसे वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट की सूची में डाल दिया जाएगा। आइए जानते हैं AY.4.2 वेरिएंट के बारे में, कितना खतरनाक है  AY.4.2 वेरिएंट  और  AY.4.2 वेरिएंट  से  बचाव के उपाय -

कितना खतरनाक है AY.4.2 वेरिएंट, दूसरे वेरिएंट के मुकाबले?

फिलहाल में यह वैज्ञानिकों के लिए नई चिंता है। इस पर शोध जारी है। AY.4.2 वेरिएंट दुनिया के कई देशों में पाया जा रहा है। यूके विशेषज्ञों के ने इसकी पहचान की है। विशेषज्ञों के मुताबिक यूके में सामने आ रहे कोविड के नए मामलों में AY.4.2 की 8-9 फीसदी हिस्सेदारी मानी जा रही है। अभी तक किए गए शोध में इसे अल्‍फा और डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कम खतरनाक बताया गया है। जारी शोध के अनुसार दुनिया में अभी कई सारे वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।आने वाले नया वेरिएंट डेल्टा से ही प्रभावित होगा।

AY.4.2 वेरिएंट से बचाव के उपाय

देखा जाए तो कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद भी लोग कोविड की चपेट में आ रहे हैं। कई देशों में कोविड से बचाव के लिए बूस्‍टर डोज भी लगाया जा रहा है। ऐसे में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं कोविड के नए वेरिएंट AY.4.2 ने सभी को चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड की चपेट में आने से बचने के लिए एक बार फिर से कोविड नियमों को रिकॉल कर उसका पालन करने की जरूरत है।

- हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- मास्क का प्रयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

कोविड के अलग-अलग वेरिएंट  

अभी तक कोविड के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्‍टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट सामने आ चुका है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा प्लस वेरिएंट से कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं देश में तीसरी लहर नहीं आए इसे लेकर अभी से सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रोम-रोम में राम बसे, भक्ति में डूबे इन शुभकामना संदेशों को भेज कर मनाएं राम जन्मोत्सव

अपने भीतर के राम को पहचानिए! गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

इन लोगों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, ग्लूटेन-फ्री होने के साथ और भी हैं कई फायदे

क्या गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को होता है नुकसान, डाइट में शामिल करने से पहले जान लें

गर्मियों में अमृत के समान है गोंद कतीरा का सेवन, जानिए क्या हैं फायदे

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

क्या पीरियड्स के दौरान कच्चे आम खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

गैरजरूरी को तोड़ना और जरूरी को बचा लेने का प्रयास बताती है किताब विहान की आहट

वर्ल्ड हेल्थ डे 2025: अपनों को भेजें सेहत से जुड़े ये खास कोट्स, स्लोगन और शुभकामना संदेश

7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे: जानें इतिहास, 2025 की थीम और स्वस्थ रहने की 10 खास बातें

अगला लेख