ज्यादातर युवा खुश होते हैं तो बादाम खाते हैं, पढ़ें सर्वे

Webdunia
युवा और समृद्ध भारतीय नाश्ते में बादाम और फल लेते हैं। हाल के एक सर्वेक्षण में पता चला है कि 97 फीसदी युवा और अमीर भारतीय जब भी खुश होते हैं तो वे नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे लेना पसंद करते हैं।
मार्केट रिसर्च कंपनी लेप्सोस के इस सर्वे में कहा गया है, ‘‘युवा और अमीर वयस्क भारतीयों में से ज्यादतर के लिए नाश्ता करना अपनी खुशी जाहिर करने का तरीका है। युवा और अमीर भारतीय जब भी खुश होते हैं तो उनमें से 97 फीसदी नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे खाना पसंद करते हैं।’’ इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, चंडीगढ़, नागपुर, भोपाल और कोयंबतूर के 18 से 35 साल आयुवर्ग के कुल 3,037 अमीर शहरी पुरष और महिलाओं की राय जानी गई थी।
 
इन शहरों में बेंगलूरू में 99 फीसदी, चंडीगढ़ में 99 फीसदी और कोयंबतूर में भी 99 फीसदी लोगों ने खुशी के मौके पर नाश्ते में बादाम लेने की जानकारी दी।
सर्वे में कहा गया, ‘‘युवा और अमीर वयस्क भारतीय अपने नाश्ते में लजीज, मजेदार, गरमागरम और करारी चीज चाहते हैं लेकिन साथ ही वे सेहतमंद, पौष्टिक और उर्जा से भरपूर नाश्ता भी करना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है और सेहतमंद नाश्ते की ओर उनका रूझान बढ़ा है।
 
सर्वे में यह भी पता चला कि तनाव के दौरान 30 फीसदी लोग भूख नहीं लगने के बावजूद ज्यादा मात्रा में नाश्ता करते हैं।
 
सर्वे में दिलचस्प तथ्य यह पता चला कि मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल के लोग तनाव में रहने के दौरान नाश्ता नहीं करना चाहते जबकि बेंगलूरू और हैदराबाद के लोग ऐसी स्थिति में ज्यादा नाश्ता करते हैं।
 
सर्वे में आगे कहा गया कि 82 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नाश्ता करने के बाद ग्लानि महसूस नहीं होती है। ऐसा कहने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या 92 फीसदी के साथ मुंबई में है जिसके बाद 86 फीसदी के साथ चंडीगढ़ और 85 फीसदी के साथ बेंगलुरू है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व

अगला लेख