हड्ड‍ियों में दर्द का अचूक इलाज है यह...

Webdunia
अगर आप जोड़ों और हड्ड‍ियों के अंदरूनी दर्द से परेशान हैं, और इसके अलावा सेहत की अन्य समस्याओं से भी घि‍रे हुए हैं, तो परेशान बिल्कुल न हों, इसका इलाज है हमारे पास। जिलेटि‍न के इस बेहतरीन प्रयोग से आप पा सकते हैं दर्द, और कई तरह की समस्याओं से आजादी। जानि‍ए कैसे करना है जिलेटि‍न का यह प्रयोग - 

इसके लिए आपको लगभग 150 ग्राम जिलेटिन की जरूरत होगी जो महीने भर आपके काम आ सकता है। लगभग 2 चम्मच जिलेटि‍न को एक चौथाई कप फ्रि‍ज के ठंडे पानी में घोलें और इसे रात भर यूंही रहने दें। सुबह उठकर जब यह जैली की तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार दही, जूस, शहद, पानी मिक्स करके पी स‍कते हैं।

लगभग 1 महीने तक लगातार, सुबह खाली पेट आपको इसका सेवन करना है, और हर 6 महीने में इसे दोहराना है। कुछ ही दिनों में आप इसके बेहतरीन लाभ खुद ही महसूस करेंगे। जानि‍ए इसके 5 बेहतरीन सेहत लाभ - 

 
 
1 जोड़ों का दर्द - इसका नियमित प्रयोग करने से आपके जोड़ों में चिकनाहट बनी रहेगी और आप जोड़ों के दर्द व ऑस्ट‍ियोपाेरोसिस जैसी बीमारियों से पूरी तरह से निजात पा सकेंगे। इसके अलावा कमर दर्द और हड्डि‍यों के दर्द में राहत मिलेगी।

2 मेटाबॉलिज्म - मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और सेहत के अन्य फायदों को पाने का यह बेहतरीन तरीका है। इससे मोटापे को नियंत्रित करने में भी आपको मदद मिलेगी।

 
 
3 मानसिक क्षमता - इसके प्रयोग से आपकी दिमागी मांसपेशि‍यों को भी मजबूती मिलेगी और मानसिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आप ऊर्जा व ताजगी महसूस करेंगे और तनाव से बच सकेंगे।

4 लचीलापन - हड्ड‍ियों को बांधे रखने वाले तंतुओं और शि‍राओं में लचीलापन बनाए रखने में य‍ह बेहद मददगार है। इससे मांसपेशि‍यों में अकड़न संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

 
 
5 बाल और नाखून - आपके बालों और नाखूनों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चमक देने और टूटने से बचाने में भी यह बेहद मददगार साबित होगा।
Show comments

गर्भाशय की ये समस्याएं बनती हैं इनफर्टिलिटी का कारण, समझिए किन कारणों से होती है कंसीव करने में परेशानी

IVF और IUI में क्या है अंतर? जानिए कैसे तय करें कि आपको IVF करवाना चाहिए या IUI

Hula Hoop से करें ये 5 मजेदार एक्सरसाइज, कमर की चर्बी चुटकियों में हो जाएगी दूर

गर्मी में बार बार जाती है बिजली तो इन 5 तरीकों से रखें खुद को ठंडा

मिनटों में चमक जाएगी काली गर्दन बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

बालों पर एप्पल साइडर विनेगर लगाने के हैं ढेरों फायदे, जानिए क्या है लगाने का सही तरीका

बालों में हो गईं हैं जुएं तो ना हों परेशान, अपनाएं जुएं हटाने के ये घरेलू नुस्खे

World Blood Donor Day 2024: विश्व रक्तदान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Father day 2024 : पिता-पुत्र के लिए पुराणों के 10 खास श्लोक

Father day 2024: 5 पौराणिक पितृभक्तों के बारे में रोचक जानकारी

अगला लेख