ठंड में क्यों खाते हैं लोग भीगे चने? जानिए 10 चमत्कारिक फायदे पाएं

Webdunia
आपने अंकुरित अनाज से होने वाले लाभ के बारे में जरूर सुना होगा। कई लोगों को सुबह के नाश्ते में अंकुरित किया हुआ चना खाते हुए भी देखा होगा। क्या आप जानते हैं, कि इस तरह से चने को भिगोकर खाना कितना फायदेमंद होता है और इसके कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। हम बता रहे हैं आपको अंकुरित चने खाने के 10 आश्चर्यजनक लाभ - 
 
1 काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाए, यह सेहतमंद ही होता है, लेकिन अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं।
 
2 काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही करें।
 
3 सुस्ती और थकान से ब चने के लिए भी काले चने आपकी मदद कर सकते हैं। आपने सुना तो होगा, कि चने खाने से घोड़े जैसी फुर्ती आती है। जी हां, अगर आप लगातार उर्जावान बने रहना चाहते हैं, तो प्रतिदिन अंकुरित चने खाएं, कुछ ही दिनों में आप स्फूर्ति महसूस करने लगेंगे।
 
4 अगर आपको ब्लड शुगर या डाइबिटीज की समस्या है, तो काले चने आपके लिए एक कारगर उपाय साबित हो सकते हैं। यह रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह खालीपेट इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
 
5 एनिमिया से बचाव के लिए भी चना एक बेहतरीन दवा है। इसका प्रयोग गुड़ के साथ करना बेहतर होता है। दरअसल  इसके प्रयोग से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और इसमें मौजूद फास्फोरस और आयरन नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होते हैं और हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाते हैं, जिससे एनिमिया की संभावना कम हो जाती है।
 
6 यूरिन संबंधी रोग होने पर भी काले चने बेहद फायदेमंद होते हैं, इसे न केवल अंकुरित कर बल्कि भून कर खाने से से भी बार-बार पेशाब आना और अन्य रोगों में राहत मिलती है।
 
रात को चीनी मिट्टी के बर्तन में भिगोए गए चनों का सुबह सेवन करना, पुरूषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ ही अन्य समस्याएं भी समाप्त होती हैं। इसके साथ दूध का सेवन भी कि‍या जा सकता है और भीगे हुए चनों के पानी में शहद मिलाकर पीने से पुरुषत्व में वृद्धि‍ होती है।
 
8 त्वचा की रंगत को नि‍खारने के लिए इस का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए भीगे हुए चने को दूध के साथ पीसकर इसमें शहद और हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग साफ  होता है, और त्वचा दमकने लगती है।
 
9 रात को चने की दाल को भि‍गोकर सुबह पीसकर चीनी व पानी मिलाकर पीने से मानसिक तनाव व उन्माद की स्थिति में काफी राहत मिलती है। 
 
10 सर्दी के मौसम में काले चनों को भिगोकर खाने से शरीर में गर्मी का स्तर बना रहता है और वात रोग या जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती।

सम्बंधित जानकारी

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

ऐसी सोच से सावधान रहना लड़कियों! अनिरुद्धाचार्य की बेपर्दा नीयत, बदजुबानी ने उघाड़ दिए कितने काले मकसद

अगला लेख