Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्भावस्था में कैसे रखें अपने सौंदर्य का ख्याल, जानिए टिप्स

हमें फॉलो करें गर्भावस्था में कैसे रखें अपने सौंदर्य का ख्याल, जानिए टिप्स
गर्भावस्था के दौरान शरीर के साथ-साथ त्वचा में भी कुछ परिवर्तन होते हैं, जो आपके सौंदर्य को चुरा लेते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती हैं।
 
1  इस अवस्था में शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता अधिक होती है, जिनकी कमी सौंदर्य चुरा सकती है, अत: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें आदि शामिल करें।
 
2  आंखों के लिए विटामिन से भरपूर आहार लें, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा नींद भी पर्याप्त लें।  
 
3  इस अवस्था में कैल्शियम की कमी बच्चे के लिए तो नुकसानदायक है ही, आपको भी दांत संबंधी समस्या दे सकती है, अत: डॉक्टर की सलाह के अनुसार कैल्शियम और विटामिन सी जरूर लें।
 
4  पेट, कूल्‍हे और स्तनों पर स्ट्रैच मार्क्स से बचने के लिए बेबी ऑइल की हल्के हाथों से मालिश करवाएं और शरीर को झुकाने के बजाए सीधा रखें।
 
5  बालों को हानिकारक शैंपू के बजाए, मुल्तानी मिट्टी या रीठा व शिकाकाई से धोएं और दो मुंहे बालों को ट्र‍िम कराएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या है नाइट कर्फ्यू... क्‍या फायदा, क्‍या है नुकसान?