Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेहरे की झुर्रियां, झाइयां और धब्बे सब होंगे दूर, यह 8 बातें पढ़ें जरूर

हमें फॉलो करें चेहरे की झुर्रियां, झाइयां और धब्बे सब होंगे दूर, यह 8 बातें पढ़ें जरूर
उम्र की चुगली करने वाली झुर्रियां अगर आपको भी सता रही हैं तो यह 7 बातें आपके काम की हैं... 
 
सबसे पहले तो खट्टे, नमकीन, तीखे, भारी, देर से हजम होने वाले तथा पित्त को कुपित करने वाले, मिर्च-मसालेदार पदार्थों का सेवन बंद कर दें। 
पानी भरपूर पिएं इससे आपका खून साफ रहेगा, खून खराब रहने पर ही इस प्रकार की बीमारियां होती हैं। 
 
जायफल को पानी या दूध में घिसकर झाइयों पर लगाएं। 
 
हल्दी चूर्ण, बेसन तथा मुलतानी मिट्टी समान भाग मिलाकर जल में घोलकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट का झाइयों पर लेप करें। आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से धो डालें। 
 
घृतकुमारी/ग्वारपाठा/ एलोवेरा का पल्प गाय के दूध में मिलाकर झाइयों पर लेप करें। लेप लगाने के बाद आधा घंटे लगा रहने दें। इसके बाद कुनकुने पानी से साफ कर दें। 
इसी तरह चंदनादि लेप का प्रयोग भी किया जा सकता है। 
 
सुबह शौच के बाद खाली पेट एक ताजी मूली और उसके कोमल पत्ते चबाएं। थोड़ी सी मूली पीसकर चेहरे पर मलें। यह दोनों प्रयोग साथ-साथ एक माह तक करें व फर्क देखें। 
 
अदरक को पीसकर झाइयों पर लेप करें व एक-दो घंटे रहने दें। स्नान करते समय इसे हल्के हाथ से निकालते जाएं, पश्चात नारियल का तेल लगा लें। कुछ दिन ऐसा करने से झुर्रियां, झाइयां और धब्बे सब दूर हो जाते हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कविता : दुख नगरी