Hanuman Chalisa

प्रेग्नेंसी में आपके और बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद है, चुकंदर की चाय

Webdunia
वैसे तो चुकंदर सभी के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही कई तरह के फायदे भी देता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में अगर डायटीशियन की सलाह से आप इसका सेवन करती हैं, तो यह दोगुना फायदेमंद हो सकता है। 
 
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी तो कुछ ऐसा ही किया, और सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करके बताया कि वे प्रेग्नेंसी के दौरान चुकंदर की चाय पी रही थीं, ताकि उनका बच्चा हेल्दी रहे। चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका और बेहतरीन फायदे - 
 
बनाने की विधि - सबसे पहले एक चुकंदर को छीलकर साफ कर लें और एक बाउल में पानी लेकर उसे भिगो दें। अब इस पानी में थोड़ी सी अदरक डालकर उबाल लें। जब यह खौल जाए, तो इसे छान लें और इसमें स्वाद और जरूरत के अनुसार शहद, नींबू का रस, पुदीना या तुलसी मिलाएं। बस, तैयार है आपकी चुकंदर की चाय। 
 
 
1 प्रेग्नेंसी में चुकंदर की चाय का फायदा आपके साथ-साथ होने वाले बच्चे को भी मिलता है। यह आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाती है और उसका स्तर कम नहीं होने देती।
 
2 इसमें मौजूद फॉलिक एसिड भ्रूण के बेहतर विकास में मदद करता है और पोषण की कमी नहीं होने देता। 
 
3 प्रेग्नेंसी के दौरान आपको स्वस्थ रहने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरुरत है, जिसमें यह चाय आपके लिए सहायक होती है।
 
4 यह आपको थकावट और तनाव से बचाने के साथ-साथ शरीर में शुगर लेवल को भी मेंटेन करती है। 
 
5 गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास से साथ ही यह मानसिक विकास में भी मददगार होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख