फिटकरी के 5 फायदे, आप बिल्कुल नहीं जानते

WD
बुधवार, 31 अगस्त 2016 (17:17 IST)
फिटकरी के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इसके उपयोगी गुणों के बारे में जानते हैं? आपको जरूर जानना चाहिए फिटकरी के बारे में यह 5 बातें जो आपके लिए बेहद काम की हो सकती हैं। जानिए फिटकरी के 5 उपयोग - 

 
1 गंदगी को साफ करना फिटकरी का बेहतरीन गुण है। इसका प्रयोग पीने के पानी को साफ करने के लिए किया जाता है, ताकि पानी में मौजूद कीटाणु समाप्त हो जाएं और पानी साफ। इसके अलावा त्वचा की सफाई के लिए भी फिटकरी का उपयोग किया जाता है।

2  रक्त के बहाव को कम करने के लिए फिटकरी बहुत काम की चीज है। किसी चोट के कारण रक्त का बहाव हो तो उस स्थान पर फिटकरी लगाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा फिटकरी लगाने से बैक्टीरिया भी नहीं पनपते।


3  अगर आप यूरीन संबंधी समस्या या इंफेक्शन से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी से संबंधित स्थान की सफाई करना बेहतर होगा। इससे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और इंफेक्शन फैलने के बजाए वह ठीक हो जाएगा।

4  त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए फिटकरी एक बढ़िया उपाय है। आप चाहें तो नियमित रूप से चेहरे पर फिटकरी से मसाज करें या फिर फिटकरी से पानी से चेहरे को साफ करें। त्वचा बेदाग हो जाएगी।


 
5  अगर आपके दांतों में दर्द है और आपको उससे निजात नहीं मिल रही, तो फिटकरी का पाउडर संबंधित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने पर आपको दांत दर्द से निजात मिल जाएगी।

6  शरीर पर जमी गंदगी और कीटाणुओं को समाप्त करने के लिए फिटकरी के पानी से नहाना बहुत अच्छा उपाय है। यह आपके शरीर और पसीने की बदबू को भी कम करेगा।


 
7  सर्दी के कारण पैदा होने वाली समस्याओं जैसे - खांसी, बलगम आदि में फिटकरी का चूर्ण शहद में मिलाकर लेने से राहत मिलती है। सांस संबंधी समस्या में भी इसे भूनकर खाना फायदेमंद होता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में वैध है लॉटरी का खेल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

अगला लेख