Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसीले मीठे सेब के यह 6 फायदे बहुत काम के हैं

Advertiesment
apple
सेब अक्सर हम डॉक्टर के कहने पर या बीमार होने पर खाते हैं लेकिन अगर आप सेब के यह 6 गुण जानेंगे तो हर दिन खाएंगे.... 
 
मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए सेब एक अचूक इलाज है। ऐसे रोगी को प्रतिदिन एक सेब खाने को दें। इसके अतिरिक्त रोगी को दोपहर तथा रात को भोजन में कच्चे सेबों की सब्जी दें।
 
शाम को एक गिलास सेब का रस दें तथा रात को सोने से पूर्व एक पका मीठा सेब खिलाएं। इससे एक महीने में ही रोगी की दशा में सुधार आने लगता है।
 
जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें एक ताजा सेब की पुल्टिस कुछ दिनों तक आंखों पर बांधनी चाहिए। यदि भोजन के साथ प्रतिदिन ताजा मक्खन तथा मीठा सेब खाएं तो नेत्र ज्योति तो तेज होती ही है साथ ही दस्त व पेशाब खुलकर आता है तथा चेहरा सुर्ख हो जाता है। 
 
हर दिन एक सेब खाने से कमर की चर्बी बढ़ने की संभावना भी करीब 21 प्रतिशत तक कम हो जाती है। 
 
सेब में विटामिन ए व सी, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर बहुतायत में होता है। ये वे पोषक तत्व हैं जो हमें सेहतमंद बनाते हैं। 
 
इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स छुपे हैं। लाल सेब में तो सेब की अन्य प्रजातियों की तुलना में सबसे ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस वजह से लाल सेब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और पार्किंसन व अल्जाइमर जैसी बीमारी में बहुत लाभकारी रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर बस इस सरलतम मंत्र से प्रसन्न होंगे बजरंगबली




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi