Publish Date: Mon, 08 May 2023 (17:35 IST)
Updated Date: Mon, 08 May 2023 (17:43 IST)
Cranberry benefits for women : एक हेल्दी डाइट हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होती है और अच्छा खाना आपकी ज़िन्दगी को और भी बेहतर बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में फलों और सब्जियों की मात्रा ज़्यादा रखते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसा ही एक फल क्रैनबेरी है जो अधिकतर उत्तर अमेरिका में पाया जाता है। क्रैनबेरी, ब्लूबेरी की तरह ही एक फल होता है जिसके खट्टे स्वाद के कारण उसे कच्चा नहीं खाया जा सकता है। क्रैनबेरी का सेवन अधिकतर जूस, चटनी, सूखी हुई क्रैनबेरी या पाउडर के रूप में किया जाता है।
क्रैनबेरी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और साथ ही इसके सेवन से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से भी राहत मिलती है। क्रैनबेरी में कार्ब, फाइबर, विटामिन सी, मैंगनीज, विटामिन ई, विटामिन K1 और तांबे जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है क्रैनबेरी के फायदे।
क्या है क्रैनबेरी के फायदे?
1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से मिलती है राहत:-
UTI की समस्या अधिकतर महिलाओं को होती है जो की एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। क्रैनबेरी के जूस या सप्लीमेंट के सेवन से बच्चों एवं बढ़ों में UTI की समस्या से राहत मिलती है।
2. पेट के छाले और कैंसर से निवारण:-
बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण पेट में कैंसर या छाले होने की समस्या होने लगती है। एक स्टडी के अनुसार अगर आप 2 गिलास क्रैनबेरी का जूस रोज़ पिएंगे तो आप पेट के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं।
3. हृदय के लिए है सेहतमंद:-
क्रैनबेरी आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। क्रैनबेरी के सेवन से आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बेड कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव कम होता है। इसके साथ ही क्रैनबेरी के सेवन से आपकी ब्लड वेसल सिकुड़ती नहीं है और ब्लड प्रेशर भी कम रहता है जिसके कारण हार्ट अटैक का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर:-
क्रैनबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन C पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। क्रैनबेरी के सेवन से आपकी त्वचा बेदाग़ एवं ग्लोइंग होती है।