जरूर जानिए, दही खाने के यह 11 फायदे

Webdunia
गर्मी के दिनों में दही क सेवन फायदेमंद है त्वचा व बालों को पोषण देने के लिए भी दही का प्रयोग कि‍या जाता है। जानिए दही के 11 और भी बेहतरीन फायदे - 


 
 
1  प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन से भरपूर दही सेहत और सौंदर्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें दूध के मुकाबले कैल्श‍ियम अधि‍क होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

2  हड्डियों को मजबूत बनाने में दही का बहुत महत्व है, क्योंकि इसमें कैल्श‍ियम की मात्रा अधि‍क होती है। दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लड़ने में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।

3  दस्त लगने पर दही में उबले हुए चावल मिलाकर खाने से काफी आराम होता है। इसके अलावा दही में केले को मिलाकर, केलाना बनाकर खाने से भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

4 इसके विपरीत कब्ज की समस्या होने पर दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन पीने से कब्ज की समस्या से आपको निजात मिल सकती है। वहीं भूख बढ़ाने के लिए भी दही का प्रयोग काफी लाभदायक है।
 
5  हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों से बचने के लिए दही एक अच्छा उपाय है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्टबीट सही बनी रहे।

6 वजन कम करने के लिए प्रतिदिन दही का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग फलों या सब्ज‍ियों के सलाद के साथ भी किया जा सकता है। इसके अलावा छाछ बनाकर इसे प्रतिदिन पीने से भी वजन कम होता है। 

 चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है। इससे बालों में चमक आती है।

10  हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार दही के प्रयोग से कई तरह के कैंसर की संभावनाओं को खत्म किया जा सकता है। इसलिए कैंसर में दही का सेवन एक बेहतर और प्रभावी औषधी का काम करता है।

 
11 आंतों के इंफेक्शन या किसी भी प्रकार की परेशानी को खत्म करने में दही बहुत ही लाभप्रद होता है। दवाईयों का इस्तेमाल अधिक करने की वजह से अगर आंतों में समस्या पैदा होती है, तो दही इसे ठीक कर सकता है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

ग्रीन टी में चीनी डालना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है सुझाव

जंग पर लिखे गए दमदार शेर और शायरी, जरूर पढ़ें

बाजार से बढ़िया और स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें मजेदार रेसिपी

शहीद किस भाषा का शब्द है, जानिए हिंदी में शहीद को क्या कहते हैं

सभी देखें

नवीनतम

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

आज का चटपटा चुटकुला : तुम कमाते क्या हो?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

40 के बाद भी 25 जैसा ग्लो चाहिए? ये आसान योगासन करेंगे आपकी मदद

प्रेम कविता : तुम्हारा जाना