क्या आप भी दाल चावल के शौकीन हैं, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

Webdunia
Chawal Dal benefits : चावल को देवभोग कहा जाता है। साउथ में तो चावल और रसम रोज ही खाते हैं, लेकिन नॉर्थ इंडिया में कई लोग हैं जिन्हें प्रतिदिन खाने में दाल और चावल चाहिए, क्योंकि ये लोग इसे खाने के शौकीन हैं। हालांकि कहा जाता है कि रात में दाल चावल नहीं खाना चाहिए। आओ जानते हैं कि दाल चावल खाने से क्या लाभ मिलते हैं।
 
1. हेल्दी फूड : दाल और चावल का कांबिनेशन एक हेल्दी और सुकून भरा खाना है। इसे खाने के बाद आपको अच्छा लगता है। दाल-चावल बनाना और खाना दोनों ही बहुत ही आसान काम है।
 
2. स्वाद भरा : दाल चावल का स्वाद बहुत ही सादा, अच्छा और रसभरा होता है। अगर उस पर थोड़ा सा घी डाल लिया जाए तो फिर इसका ज़ायका कई गुना बढ़ जाता है। घी मिलाने से यह एक संतुलित आहार बन जाता है क्योंकि प्योर घी में विटामिन ए, डी, ई और के होता है। स्वाद के लिए थोड़ा अचार या पापड़ भी ले सकते हैं।
 
3. तृप्तिभरा : दाल-और-चावल का मुलायम मिक्सचर, शरीर के अंदर जाते ही आत्मा को तृप्त कर देता है। दाल चावल खाने से भेट भर जाता है और बहुत देर तक पेट भरा होने का अहसास होता रहता है। 
 
4. पचाने में आसान: दाल चावल हल्का फूल्का भोजन होता है जो पचने में भी बहुत आसान होता है। दाल चावल और घी को एक साथ खाने से यह पाचन के लिए अच्छा होता है।
 
5. पोषक तत्वों से भरपूर : दाल में कई अमीनो एसिड्स होते हैं और चावल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। इसीलिए यह ऐनर्जी देते हैं। साथ ही इनमें कई पोषक तत्व भी मौजूद हैं। ब्राउन राइस में सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक लवण पाए जाते हैं।
6. फाइबर : दाल और चावल दोनों में ही उच्च मात्रा में फाइबर मिलता है जो कि पाचन के लिए सहायक है। फाइबर आपको डायबिटीज़ से भी बचाते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं।
 
7. प्रोटीन : दाल चावल में भरपूर प्रोटीन होता है जो कि अंडे या मांसाहार खाने में होता है। इसमें फोलेट हार्ट को सुरक्षित रखने में भी सहायक है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं, इसलिए जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत साबित होते हैं। दाल में सभी जरूरी प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और काब्र्स होते हैं। इसमें प्रोटीन जो होता है वह मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है।
 
8. वजन रखे कंट्रोल में : दाल और चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसे पहले ही खा लेने से दिनभर पेट भरा हुआ लगता और व्यक्ति तब ज्यादा कुछ नहीं खा पाता है।
 
9. मेटाबॉलिज्म में फायदेमंद : दाल और चावल मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जो कि कैंसर, हृदय जैसे रोगे में लाभदायक है।
 
10. निरोगी बनाते दाल चावल : यदि आप नियमित दाल चावल खाते हैं तो मोटापा, डायबिटीज, अल्जाइमर, अस्थमा और बीपी जैसी समस्याएं कंट्रोल में रहेगी। अपाकी स्कीन भी चमकदार बनी रहेगी। इससे पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

मैन या वीमेन, दोनों में से किन्हें ज्यादा एक्सरसाइज करने की होती है जरूरत? जानिए कारण

जयंती विशेष: क्या थी राजा राम मोहन राय की सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन की कहानी, कैसे बने महान समाज सुधारक

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

पुण्यतिथि विशेष : युवाओं के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनमोल विचार

गर्मियों में सनस्क्रीन के फायदे देती है घर पर बनने वाली ये लाल ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

अगला लेख