Dharma Sangrah

आवाज को बनाएं मीठी, गुणकारी मुलेठी

Webdunia
औषधि और माउथफ्रेशनर के रूप में उपयोग की जाने वाली मुलेठी अपने आप में कई लाभप्रद गुणों को समेटे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं, इसके अनमोल गुणों के बारे में, जो आपके लिए बेहद उपयोग साबित होंगे - 
 
अगर आप सूखी खांसी या गले की समस्याओं से परेशान हैं, तो मुलेठी आपके काम की चीज है। काली मिर्च के साथ पीस कर मुलेठी का सेवन, सूखी खांसी में तो लाभकारी है ही, साथ ही इसे चूसने या उबालकर सेवन करने से गले की खराश, दर्द आदि में भी लाभ होता है।
 
मुलेठी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसे घिसकर लगाने पर चेहरे के दाग और मुंहासे ठीक हो जाते हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा को युवा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुलेठी रक्त को भी शुद्ध करती है जिससे त्वचा की समस्याएं नहीं होती। 
 
दूध के साथ मुलेठी का सेवन शरीर की ताकत में वृद्धि करता है। इसके अलावा घी व शहद के साथ मुलेठी का प्रयोग करने से हृदय से संबंधित समस्याएं नहीं होती। 
 
मुंह में छाले हो जाने की स्थिति में मुलेठी चूसना, इसके पानी से कुल्ला करना और उसे पीना बहुत जल्दी छालों से राहत देता है। साथ ही मुलेठी आवाज को मधुर और सुरीली बनाने के लिए भी उपयोग की जाती है।
 
पेट के अल्सर में मुलहटी का सेवन ठंडक देने के साथ ही लाभप्रद होता है। आंत की टीबी होने की स्थिति में भी मुलेठी फायदेमंद उपाय है। 
 
त्वचा या शरीर में कहीं जल जाने पर भी मुलेठी के चूर्ण और मक्खन का लेप एक कारगर उपाय है, साथ ही यह आंखों की रोशनी में भी वृद्धि करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपकी प्लेट में है फाइबर की कमी? अपनाइए ये 10 हेल्दी आदतें

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

Fat loss: शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये देसी ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय की ऊंचाइयों पर रहती हैं दुर्लभ बिल्ली और उड़न गिलहरी

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

Essay on Nanak Dev: सिख धमे के संस्थापक गुरु नानक देव पर रोचक निबंध हिन्दी में

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

अगला लेख