Benefits Of Mustard oil : सर्दियों में जरूर करें सरसों के तेल का इस्तेमाल होंगे ये 8 गजब के फायदे

Webdunia
सर्दी का मौसम सेहत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए सर्दी के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूर है। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो। उन्हीं में से एक है सरसों का तेल, आपने सर्दी में सरसों के तेल के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि यह न केवल आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है बल्कि अपनी तासीर और गुणों के कारण इसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं में औषधी के रूप में किया जाता है। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल के यह 8 बेहतरीन फायदों के बारे में....
 
1  सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है। 
 
2  सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है। 
 
3  दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं। 
 
4 सरसों तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है। इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
 
5  सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है।
 
6  इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है।
 
7 भूख नहीं लगने पर भी सरसों का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर भूख न लगे, तो खाना बनाने में सरसों के तेल का उपयोग करना लाभप्रद होता है। शरीर में पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में भी लाभदायक होता है।
 
8  सरसों के तेल का प्रयोग करने से से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें। 

9. सरसों के तेल के फायदे शरीर के साथ साथ त्वचा से भी जुड़े हुए हैं। सरसों का तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल के इस्तेमाल से त्वचा को भी कई सारे फायदे प्राप्त हो सकते हैं। 
 
10. सरसों का तेल सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा भी करता है। तेल को त्वचा पर लगाने के बाद थोड़ी देर मालिश करें। तेल को त्वचा पर लगाने के बाद एक मोटी परत बन जाती है जो सूरज की हानिकारिक किरणों को त्वचा पर आने नहीं देती है
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख