स्तन कैंसर का खतरा कम करता है पाइनेपल, पढ़ें 10 लाभ

Webdunia
महिलाओं को पाइनेपल खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज, विटामिन और ब्रोमेलैन की तरह आवश्यक एंजाइम होते हैं।
 
स्तन कैंसर को रोकता है 
अनन्नास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। वह स्तनों का कैंसर होने का खतरा कम करता है। कैंसर के उपचार से शरीर की हुई हानि को भी अनन्नास कम करता है... लेकिन इस पर और अनुसंधान होना जरुरी है। 
 
मूत्रमार्ग के संक्रमण
तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। नियमित रूप से अनन्नास का रस पीने से मूत्रमार्ग के संक्रमण दूर होते हैं। 
 
पाचन
अनन्नास में तंतु होते हैं जो स्वास्थ्य के कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होता है। इससे पाचन सुलभ होता है। 
 
सूजन कम करता है
पाइनेपल के ताजे रस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है और सूजन कम करता है। सूजन कम होने से गठिया और जोड़ों का दर्द कम होता है। 
 
आंख 
बढती उम्र के साथ दृष्टिपटल को हानि होती है जिससे दृष्टि जाने की संभावना होती है। यह रोकने के लिए पाइनेपल का रस रोज पिएं। इसमें विटामिन बीटा केरोटिन होता है जो दृष्टि के लिए अच्छा होता है। 
 
सायनस और सूजन का उपचार
पाइनेपल का रस पीने से गले की खराश, सायनस और सूजन कम हो जाती है। यह समस्याएं ब्रोमेलैन एंजाइम से कम हो जाती हैं। 
 
मांसपेशियों में ऐंठन का उपचार
पाइनेपल में उच्च स्तर में पोटैशियम होने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है। यह खनिज पाचन सुधारता है और गुर्दे का स्वास्थ्य बनाए रखता है। 
 
गर्भावस्था में श्रेष्ठ 
पाइनेपल में फोलिक एसिड होता है जो स्वस्थ गर्भावस्था में मदद करता है। फोलिक एसिड गर्भ के शिशु के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त होता है। 
 
माहवारी में दर्द 
पाइनेपल का रस माहवारी में दर्द कम कर देता है| पाइनेपल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को होनेवाली हानि कम करता है। यह दिल के दौरे से भी बचाव करता है। 
 
यह सब लाभ हेतु पाइनेपल का रस लें या पाइनेपल खाएं। ध्यान रखें, यह फल एक बार में ज्यादा मात्रा में न खाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

अगला लेख