पाइनेपल खाने के कई फायदे हैं, यह 10 आपके काम के हैं

Webdunia
महिलाओं के लिए पाइनेपल खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज, विटामिन और ब्रोमेलैन की तरह आवश्यक एंजाइम होते हैं।
 
स्तन कैंसर को रोकता है 
अनन्नास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। वह स्तनों का कैंसर होने का खतरा कम करता है। कैंसर के उपचार से शरीर की हुई हानि को भी अनन्नास कम करता है| लेकिन इस पर और अनुसंधान होना जरुरी है। 
 
मूत्रमार्ग के संक्रमण
तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज महिलाओं के स्वास्थय के लिए आवश्यक होते हैं। नियमित रूप से अनन्नास का रस पीने से मूत्रमार्ग के संक्रमण दूर होते हैं। 
 
पाचन
अनन्नास में तंतु होते हैं जो स्वास्थ्य के कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होता है। इससे पाचन सुलभ होता है। 
 
सूजन कम करता है
पाइनेपल के ताजे रस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है और सूजन कम करता है। सूजन कम होने से गठिया और जोड़ों का दर्द कम होता है। 
 
आंख 
बढती उम्र के साथ दृष्टिपटल को हानि होती है जिससे दृष्टि जाने की संभावना होती है। यह रोकने के लिए पाइनेपल का रस रोज पिएं। इसमें विटामिन बीटा केरोटिन होता है जो दृष्टि के लिए अच्छा होता है। 
 
सायनस का उपचार
पाइनेपल का रस पीने से गले की खराश, सायनस कम हो जाती है। यह समस्याएं ब्रोमेलैन एंजाइम से कम हो जाती हैं। 
 
मांसपेशियों में ऐंठन का उपचार
पाइनेपल में उच्च स्तर में पोटैशियम होने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है। यह खनिज पाचन सुधारता है और गुर्दे का स्वास्थ्य बनाए रखता है। 
 
गर्भावस्था में श्रेष्ठ 
पाइनेपल में फोलिक एसिड होता है जो स्वस्थ गर्भावस्था में मदद करता है। फोलिक एसिड गर्भ के शिशु के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त होता है। 
 
माहवारी में दर्द 
पाइनेपल का रस माहवारी में दर्द कम कर देता है| पाइनेपल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को होनेवाली हानि कम करता है। यह दिल के दौरे से भी बचाव करता है। यह सब लाभ पाने हेतु पाइनेपल का रस लें या पाइनेपल खाएं। ध्यान रखें, यह फल एक बार में ज्यादा मात्रा में न खाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

10 दिनों तक खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

जगन्नाथ रथयात्रा: जन-जन का पर्व, आस्था और समानता का प्रतीक

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

प्रधानमंत्री द्वारा ट्रंप से दो टूक बात के बाद झूठा नैरेटिव ध्वस्त हुआ

Shravan recipe: जानें कैसे बनाएं साबूदाने की स्वादिष्ट और पौष्टिक फलाहारी खिचड़ी

अगला लेख