जरूर जानिए, भांग के यह 5 बेहतरीन लाभ

Webdunia
एक तरफ जहां भांग पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, वहीं भांग को औषधि या जड़ी-बूटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप भांग के नुकसान ही जानते हैं, तो इसके यह 5 फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे...अभी जान लीजिए भांग के यह 5 स्वास्थ्य लाभ - 

 
1 एक ओर जहां भांग का अत्यधि‍क सेवन सिरदर्द का कारण बन सकता है, वहीं सिरदर्द का इलाज भी भांग के पास है। जी हां, भांग की पत्त‍ियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें : रंगों से हो सकते हैं ये घातक नुकसान...
 
2 पाचनशक्ति‍ को बढ़ाने के लिए भांग फायदेमंद है। साथ ही किसी प्रकार का घाव हो जाने पर, भांग की पत्त‍ियों का लेप बनाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने पर घाव जल्दी भर जाएगा और किसी प्रकार की अन्य परेशानी भी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : खाने में तड़का लगाएं, सेहत के 5 फायदे पाएं...

3 यदि आपकी त्वचा अत्यधि‍क रूखी या खुरदुरी है, तो भांग की पत्त‍ियों का इस्तेमाल त्वचा को चिकना बनाने में मदद करेगा। इसकी पत्त‍ियों को पीसकर लेप तैयार करें और इसे त्वचा पर लगाएं।

होली का मजा, बन न जाए सजा...  


 
 
 
4 कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रि‍यों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। जैसे यह स्पष्ट सुनाई देने और दिखाई देने में मददगार है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।

भांग का नशा उतारने के 5 अचूक उपाय
 
5  भांग के बीज प्रोटीन और 20 अमीनो एसिड से भरपूर हैं, जो कैलोरी को जलाने वाली मांसपेशियों के विकास के लिए अहम हैं। कसरत के बाद भांग के कुछ बीजों का जूस या शेक पीना फायदेमंद होता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

बढ़ती उम्र में भी दिमाग को कैसे रखें तेज? जानिए 12 हैबिट्स जिनसे आप दिख सकते हैं यंग और फिट

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ये 7 फूड्स करें डाइट में शामिल

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

किन देशों के पास हैं सबसे ज्यादा सोना-चांदी, जानिए खपत और उत्पादन के मामले में भारत की स्थिति

अगला लेख