Hanuman Chalisa

ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट चार्ट, जरूर जानें...

Webdunia
अगर आप वजन कम करना चा‍हते हैं और उसके लिए डाइट चार्ट भी फॉलो कर रहे हैं तो अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट चुनकर आप डबल फायदा उठा सकते हैं। यही नहीं इससे आप स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। तो देर किस बात की ... पढ़ि‍ए और जानिए ब्लड ग्रुप के अनुसार अपना डाइट प्लान - 

'ए' ब्लड ग्रुप - अगर आपका ब्लड ग्रुप 'ए' है, तो आपको नॉनवेज के बजाए शाकाहारी भोजन पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। दरअसल जिन लोगों ब्लड ग्रुप 'ए' होता है, उनकी पाचन शक्ति अन्य की तुलना में कमजोर होती है, जो दूध से बनी चीजों और मांसाहार को आसानी से नहीं पचा पाती। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं की संभावना बनी रहती है। इन लोगों के खून में गाढ़ापन अधि‍क होता है इसलिए इन्हें अपने भाजन में फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। 
 
पपीता, आम, संतरे जैसे फल इनके लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा क्षारयुक्त फलों का सेवन भी इनके लिए अच्छा होता है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए इन्हें बीन्स, सोयाबीन आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर नॉनवेज खाना ही है, तो रेड मीट के स्थान पर मछली का प्रयोग किया जा सकता है। राजमा से परहेज बेहतर होगा। 

'बी' ब्लड ग्रुप - जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'बी' होता है, वे संतुलित मात्रा में दूध से बने पदार्थ व दूध का सेवन कर सकते हैं। बल्कि ये लोग मीट या मछली का सेवन भी भोजन में कर सकते हैं। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों से इन्हें परहेज करने की आवश्यकता होती है, जैसे - मसूर, तुअर, तिल, मक्का, कुट्टू और चना आदि।

इन लोगों को अत्यधिक गेहूं और टमाटर की चीजें भी फायदा नहीं पहुंचाती। वजन पर नियंत्रण के लिए मक्का, मूंगफली, चिकन, गेहूं से भी परहेज करना चाहिए। जबकि अंडा, मीट, हरी सब्जियां और ग्रीन टी वजन के मामले में आपके लिए बेहद फायदेमंद होंगी।

'एबी' ब्लड ग्रुप - जिन लोगों का ब्लडग्रुप एबी होता है,उनमें 'ए' और 'बी' दोनों ही ब्लडग्रुप वालों के लक्षण पाए जाते हैं। लेकिन इन्हें भी अधिकतर शाकाहारी भोजन ही करना चाहिए, जिसमें फल और सब्ज‍ियां शामिल हैं। मांसाहार में मछली इनके लिए अच्छा विकल्प है। पेट की परेशानी होने पर इन्हें सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करना चाहिए और जहां तक हो सके तो चिकन और मक्का जैसी चीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए।
 

वजन कम करने के लिए रेड मीट और राजमा से परहेज करना ही इनके लिए ठीक रहेगा। सोयाबीन का पनीर, सी फूड, डेयरी उत्पाद जैसी चीजें वजन कम करने में सहायक हो सकती हैं। अनानास का सेवन इनके लिए फायेमंद होगा ।



'ओ' ब्लड ग्रुप - अगर आपका ब्लड ग्रुप 'ओ' है, तो हाईप्रोटीन डाइड लेनी चाहिए।इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ फल और सब्जियों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। रेड मीट, सी फूड, पालक, ब्रोकोली वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन वजन पर नियं‍त्रण के लिए गेहूं, कार्न, मसूर, गोभी, चावल, सेम, लोबिया, दूध के पदार्थ और सूखे मेवों से परहेज करना चाहिए। मांसाहार में आप रेड मीट, मछली, चिकन का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि पेट में एसिड की मात्रा अधिक होने से इन्हें पचाने में समस्या नहीं होती।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख