Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Burning Eyes: आंखों में होती है जलन और खुजली तो लगाएं ये होममेड पट्टी

आंखों में जलन और दर्द की समस्या हैं परेशान तो इस घरेलु उपाय को आजमाएं

हमें फॉलो करें Burning Eyes

WD Feature Desk

Burning Eyes
  • आंखों में एलोवेरा की पट्टी लगाएं जिससे आंखों को ठंडक मिलेगी।
  • खीरे का रस लगाने से भी आंखों में सूजन की समस्या कम होती है।
  • इस उपाय से डार्क सर्कल और सूजन की समस्या भी कम होगी।
Burning Eyes : क्या आपको भी आंखों में जलन या खुजली की समस्या होती है? आंखों में जलन, खुजली, चुभन या पानी आने के कई कारण हो सकते हैं। आज के समय में प्रदूषण काफी बढ़ गया है जिसके कारण आंखों की समस्या भी बढ़ने लगी है। साथ ही खराब लाइफस्टाइल और धूल-मिट्टी के कारण भी आंखों में जलन या खुजली हो सकती है। ALSO READ: Eye Sight Improvement: चश्मा उतारने के लिए इन 4 आयुर्वेदिक उपाय को करें ट्राई
 
आंखों में जलन होने के कारण हमारी आंखें दर्द होने लगती हैं और कई लोगों को इसके कारण सिर दर्द की समस्या भी होती है। साथ ही आंखों की समस्या होने के कारण हमारा काम प्रभावित होने लगता है और आप बेहतर महसूस नहीं करते हैं।

ज्यादा स्क्रीन टाइम या लंबे समय तक कंप्यूटर के आगे बैठने से भी आंखों पर प्रभव पड़ता है जिससे आंखें ड्राई होने लगती हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या होती है तो आप इस घरेलू उपाय (burning eyes home remedy) को कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.......
webdunia
आंखों में जलन के लिए बनाएं होममेड पट्टी
1. एलोवेरा की पट्टी : आंखों की जलन को कम करने के लिए आप घर बैठे एलोवेरा की पट्टी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लेना है। इन दोनों को एक कटोरी में मिक्स कर लें। अब कॉटन पैड या 2 रोई को इसमें 10 मिनट तक छोड़ दें। आप फ्रिज में भी इसे रख सकते हैं। जब कॉटन इसे पूरा अब्सोर्ब कर लें तो आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी। 
 
2. खीरे की पट्टी : इसको बनाने के लिए आप 2-4 चम्मच खीरे का रस लें और 1 चम्मच शहद लें। इसके बाद एक कटोरी में इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और शहद को अच्छे से घोल लें। अब इसमें आप 2 कॉटन पड़ या रोई डालें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और चाहें तो फ्रिज में रख दें। इसके बाद अपनी आंखों पर इसका इस्तेमाल करें। 
 
आंखों पर पट्टी लगाने के फायदे 
  • आप इन दो तरह से अपनी आंखों के लिए होममेड पट्टी बना सकते हैं। 
     
  • अगर आपको इनका इस्तेमाल करने के बाद आंखों में जलन हो तो तुरंत अपनी आंखें साधारण पानी से धोएं। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स कम होते हैं। 
     
  • थकान भरे दिन के बाद या बहुत अधिक पढाई करने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
     
  • बेहतर परिणाम के लिए इसका इस्तेमाल सोने से पहले करें। आप इन पट्टियों को फ्रिज में रख सकते हैं। 
  • इन पट्टियों की मदद से आंख में सूजन और डार्क सर्कल की समस्या से भी राहत मिलेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AI थर्मल सेंसर डिवाइस से की गई स्तन कैंसर की जांच