Hanuman Chalisa

महकता शुद्ध कपूर, सेहत की 6 समस्याएं करे दूर

Webdunia
कपूर का इस्तेमाल खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू और ठंडाई के लिए किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं। जानने के लिए जरूर पढ़ें, कपूर के यह स्वास्थ्य लाभ - 
 
1  त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर, नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है। 
 
2 शरीर के किसी भाग पर होने वाली खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर लगाना जलन को कम करता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की लन कम होगी और ठंडक मिलेगी। 
 
3 अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा।  इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धरे कम होने लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है। 
 
4 बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धी-धीरे कम हो जाता है।  सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से फायदा होता है। 
 
5 फटी एड़ि‍यों के उपचार के लिए कपूर बेहतरीन दवा है। गरम पानी में कपूर मिलाकर, इस पानी में पैर डालकर बैठने से फटी एड़ि‍यों में आराम मिलेगा।  कुछ ही दिनों में एड़ि‍यों का फटना कम हो जाएगा। 
 
6 जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। यह गठि‍या के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशि‍यों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख