छाछ या मट्ठा के पीने के 10 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
गाय के दूध से घी, दही, मक्खन और छाछ बनती है। आजकल तो इससे बिस्किट भी बनाए जाते हैं और भी न जाने क्या क्या बनाया जा रहा है। गर्मी में गाय के दूध का दही और छाछ बहुत ही लाभदायक होता है। आओ जानते हैं छाछ पीने के 10 फायदे।
 
1. छाछ पीने से पेट की गर्मी हट जाती है और पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है।
 
2. नींद न आने से परेशान रहने वाले लोगों को दही व छाछ का सेवन करना चाहिए।
 
3. छाछ में हेल्‍दी बैक्‍टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, साथ ही लैक्‍टोज शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप तुरंत ऊर्जावान हो जाते हैं।
 
4. अगर कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर छाछ पीएं।
 
5. पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर छाछ लस्सी बनाकर पीएं।
 
6. जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है, उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
 
7. यदि आप डाइट पर हैं तो रोज एक गिलास मट्ठा पीना न भूलें। यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है।
 
8. बटर मिल्‍क अर्थात छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं, जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करता है।
 
9. यह स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरा होता है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल माना जाता है।
 
10. गर्मी में छाछ पीने से लू नहीं लगती। लग जाए तो छाछ पीना शुरू कर दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season नहीं करें फैशन ब्लंडर, जानिए ये 5 टिप्स जो आएंगी काम

जानिए करवा चौथ व्रत के नियम, इन नियमों के बिना पूजा है अधूरी

Facial Yoga : ना कोई प्रोडक्ट, ना कोई केमिकल, चमकदार त्वचा के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय

Dussehra 2024: दशहरे पर इन जायकेदार व्यंजनों से करें घर आए मेहमानों का स्वागत

Dental Health Tips : महिलाएं ऐसे करें अपने दांतों की देखभाल, रहेंगे हमेशा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

सफलता की सीढ़ियां चढ़नें वालों के लिए, मार्गदर्शन हैं पद्म विभूषण रतन टाटा के 10 प्रेरणादायक कोट्स

डाक दिवस पर रोचक वार्तालाप

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जानें क्या है 2024 की थीम

टीनएजर्स गर्ल्स कैसे करें त्योहारों के समय मेकअप और स्किन केयर

केले के नाम पर कहीं कार्बाइड नामक ज़हर तो नहीं खा रहे आप? जानिए क्या है केमिकल से पके केले की पहचान

अगला लेख