फ्र‍ि‍ज का पानी पीने के 5 नुकसान, जान लीजिए...

Webdunia
गर्मी के दिनों में सामान्यत: ठंडा पानी पीने से ही प्यास बुझती है, और ठंडा पानी मन को भाता भी बहुत है। यही कारण है कि कई लोग फ्रिज का एकदम ठंडा या चिल्ड वॉटर पीना पसंद करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि फ्रिज का पानी पीने से ये 5 गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं, जो आपको जरूर जानना चाहिए - 
ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, जरूर जानिए
 
1 फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो नुकसानदायक है।
इस गर्मी के लिए बनाएं घर पर ठंडाई का शर्बत
 
2 फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप सुबह ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही रह सड़ता है।
कहीं आपको तो नहीं, 'काउच पोटेटो' सिंड्रोम, जानिए 5 नुकसान


3 इस पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।
 
4 अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी ध़ड़कनों को कम भी कर सकता है। 
 
5 फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।
Show comments

बेसन से नहाने पर त्वचा बनेगी एकदम साफ और चमकदार, जानें 9 गजब के फायदे

रोज खाली पेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

Buckwheat Flour Side Effects: इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा

बिना दवाई खाए ऐसे करें सिर दर्द दूर, जानें 5 आसान उपाय

सिर्फ नुकसान ही नहीं आपके लिए फायदेमंद भी है तनाव, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

मोटापा और डायबिटीज के कारण बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

श्री राम नवमी रेसिपी 2024 : दुर्गा नवमी पर बनाएं ये 6 उत्सवी व्यंजन

सिर्फ पानी की कमी नहीं, इन 5 पोषक तत्वों को कमी से फटते हैं होंठ

Ram Navami 2024: रामनवमी पर लगाएं रामलला को यह खास भोग, होंगे प्रसन्न

गोरखपुर : जिसने दो मुख्यमंत्री दिए और एक को हरा दिया

अगला लेख