पेशाब का रंग हो ऐसा, तो आप बीमार हैं...

Webdunia
शरीर द्वारा उत्सर्जित तत्व भी आपकी सेहत के कई राज खोलते हैं। इनमें खास तौर से आपकी पेशाब का रंग और उनमें होने वाला बदलाव भी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानिए पेशाब के रंग से कैसे पहचानें स्वास्थ्य समस्या - 
 
पेशाब का रंग हल्का पीला होना सामान्य बात है और इसका मतलब है कि‍ आप स्वस्थ हैं। लेकिन अलग-अलग परिस्थतियों में शरीर अलग प्रतिक्रियाएं देता है जो पेशाब के रंग के आधार पर जाना जा सकता है। पेशाब के रंग में किस तरह का बदलाव नजर आता है, यह बेहद महत्वपूर्ण है।

1 गहरा पीला - अगर पेशाब का रंग सामान्य से भी गहरा यानि गहरा पीला दिखाई दे रहा है, तो यह पानी की कमी को दर्शा रहा है। इस स्थि‍ति में आपको अधि‍क से अधि‍क पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
 
2 लाल रंग - पेशाब का रंग लाल होना, यूरिन में रक्त की मौजूदगी का सूचक हो सकता या फिर अवांछित तत्वों का। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको किसी विशेषज्ञ के पास जाने की आवश्यकता है। इसकी जांच करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह रक्त किडनी या मूत्राशय, गर्भाशय, प्रोटेस्ट ग्रंथि के कारण या फिर रक्तमेह के कारण हो सकता है।

3 गहरा लाल या काला - इस तरह का पेशाब का रंग अनगिनत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। यह लिवर की खराबी, लिवर में गंभीर संक्रमण, हेपेटाइटिस, ट्यूमर, मेलानोमा, सिरोसिस या अन्य गंभीर समस्याओं के कारण भी हो सकता है।
 
4 नारंगी - इस तरह का रंग अक्सर पेशाब में तब नजर आता है जब आप किसी दवा का सेवन कर रहे होते हैं या फिर आप प्राकृतिक सिट्रस एसिड युक्त पदार्थ का सेवन करते हैं। इनके अलावा भी अगर आपको पेशाब का रंग कुछ नारंगी नजर आता है, तो जांच जरूर कराएं।

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक की हार्ट लैम्प ने जीता बुकर पुरस्कार, कभी झेलनी पड़ी थी सामाजिक बहिष्कार की वेदना

जयंती विशेष: क्या थी राजा राम मोहन राय की सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन की कहानी, कैसे बने महान समाज सुधारक

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व