Hanuman Chalisa

सेहत से करते हैं प्यार, तो लीजिए रंगीन आहार

Webdunia
रंगबिरंगा आहार, खिली-खिली सेहत का आधार 
  
यूं तो 'बैलेंस्ड डाइट' की बात आप कई जगह सुनते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतुलित आहार प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आप विभिन्न रंगों का भोजन खाएं? जी हां, वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि अलग-अलग रंगों के खाद्य पदार्थ आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं! आइए देखें कौन-सा रंग शरीर के किस अंग का मित्र है : 
 
लाल: यदि आप दिल की रक्षा करना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें खाइए। लाल (तथा गुलाबी) रंग के फल-सब्जी में फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तरबूज, अमरूद, टमाटर आदि इस श्रेणी में आते हैं। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा बीटरूट में एंथोसायनिन पाए जाते हैं। यह फायटोकेमिकल्स का ही एक समूह है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है।
 
हरा: हरे फल-सब्जियों में लूटीन व इंडोल नामक फायटोकेमिकल्स होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं। अतः हरे रंग की चीजें खूब खाएँ। 
 
जामुनी: यदि आप अपने मस्तिष्क की सलामती चाहते हैं तो जामुनी फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इनमें अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन आदि शामिल हैं। 
 
काला: काला रंग लोगों को कम ही पसंद होता है, खास तौर पर खाने-पीने के मामले में, लेकिन यकीन मानिए, काले रंग का आहार आपके गुर्दों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अतः मुनक्का, काली चौला फली, काले जैतून आदि खाया करें। सफेद: आलू, लहसुन, सफेद मशरूम आदि आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
नारंगी: प्लीहा की सलामती के लिए नारंगी रंग की चीजें खाना फायदेमंद होता है। संतरों में विटामिन-सी तो होता ही है, कुछ मात्रा में विटामिन-ए भी होता है, जो प्लीहा के लिए अच्छा होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख