रंगबिरंगा आहार, सेहत का आधार, जानिए कब खाएं किस रंग का आहार

Webdunia
क्या आप जानते हैं कि संतुलित आहार प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग रंगों का भोजन खाएं? जी हां, वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि अलग-अलग रंगों के खाद्य पदार्थ आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं... आइए देखें कौन-सा रंग शरीर के किस अंग का मित्र है : 
 
लाल: यदि आप दिल की रक्षा करना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें खाइए। लाल तथा गुलाबी रंग के फल-सब्जी में फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तरबूज, अमरूद, टमाटर आदि इस श्रेणी में आते हैं। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा बीटरूट में एंथोसायनिन पाए जाते हैं। यह फायटोकेमिकल्स का ही एक समूह है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है।
 
हरा: हरे फल-सब्जियों में लूटीन व इंडोल नामक फायटोकेमिकल्स होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं। अतः हरे रंग की चीजें खूब खाएं। 
 
जामुनी: यदि आप अपने मस्तिष्क की सलामती चाहते हैं तो जामुनी फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इनमें अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन आदि शामिल हैं। 
 
काला: काला रंग लोगों को कम ही पसंद होता है, खास तौर पर खाने-पीने के मामले में, लेकिन यकीन मानिए, काले रंग का आहार आपके गुर्दों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अतः मुनक्का, काली चवला फली, काले जैतून आदि खाया करें। 
 
सफेद: आलू, लहसुन, सफेद मशरूम आदि आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
नारंगी: प्लीहा की सलामती के लिए नारंगी रंग की चीजें खाना फायदेमंद होता है। संतरों में विटामिन-सी तो होता ही है, कुछ मात्रा में विटामिन-ए भी होता है, जो प्लीहा के लिए अच्छा होता है।
 
तो देखा आपने रंगबिरंगा आहार हमारे लिए कितना जरूरी है... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मां गंगा के पवित्र नाम पर दें बेटी को प्यारा सा नाम, पौराणिक हैं अर्थ

हर्षा रिछारिया से पहले चकाचौंध छोड़ अध्यात्म की राह पर निकलीं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, संन्यास को बनाया जीवन

रात में बच्चों के कपड़े क्यों नहीं सुखाने चाहिए घर से बाहर, जानिए सच्चाई

पीरियड्स में महिला नागा साधु कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान, ये हैं नियम

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षक और छात्र का मजेदार चुटकुला: गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?

नए साल में तनावमुक्त रहने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

2025 में कब है स्वामी श्री रामानंदाचार्य की जयंती, जानें कैसे मनाई जाती है?

सर्दियों में रोजाना हॉट चॉकलेट पीने से क्या होता है सेहत पर असर

कौन हैं नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया हिमानी मोर, कहां ली है एजुकेशन और टेनिस से क्या है नाता

अगला लेख