Hanuman Chalisa

कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम से बचने के लिए लगाएं एंटीग्लेयर लैंस

Webdunia
कम्प्यूटर पर लगातार घंटों काम करने से कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। कम्प्यूटर पर 4-5 साल तक काम करने के बाद इस बीमारी का पता चलता है।
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के डॉक्टरों की सलाह है कि कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के दौरान एंटीग्लेयर चश्मा लगाएं, जो कम्प्यूटर से निकलने वाली किरणों से आंखों की काफी हद तक हिफाजत करता है।
 
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्र में प्रोफेसर रोहित सक्सेना ने कहा कि कम्प्यूटर बहुत ध्यान खींचने वाला साधन है। जब आप काम करते हैं तो लगातार कम्प्यूटर या लैपटॉप में ही देखते रहते हैं, क्योंकि यह आपको अपनी ओर आकर्षित करता है जिससे आंखें नहीं झपकती हैं। इस वजह से आंखों का पानी सूख जाता है।
 
उन्होंने बताया कि आजकल लोगों की नौकरी 12 घंटे कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम करने की है। जब आप किताब पढ़ते हैं तो आप 30-40 मिनट में उठते हैं और इधर-उधर जाते हैं, मगर कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान ऐसा नहीं होता है। आप लगातार घंटों नहीं उठते हैं। इन्हीं कारणों से कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम नाम की बीमारी अस्तित्व में आई है जिसमें आंखों का सूखना, आंखों का लाल होना, आंखों से पानी निकलना और मांसपेशियों का कमजोर होना आदि शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि आंखों में खुजली होने या आंखों के लाल होने की परेशानी सबको है। यह दिक्कत किसी को कम तो किसी को ज्यादा है। यह निर्भर इस पर करता है कि आप कम्प्यूटर पर कितना वक्त बिताते हैं। केंद्र की अन्य डॉक्टर देवांग अंगमा ने बताया कि कम्प्यूटर से आंखों पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव तुरंत मालूम नहीं पड़ता है। यह 5-6 साल लगातार काम करने के बाद दिखना शुरू होता है।
 
उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर पर लगातार काम करने से आंखें लाल होने लगती हैं और खुजली होती है। गंदे हाथों से आंखों को मलने से आंखों में संक्रमण भी हो जाता है या आंखों में फुंसी निकल आती है। अगर मधुमेह है तो यह फुंसी बहुत मुश्किल से जाती है। इसके अलावा बार-बार आंख मलने से आंख का कॉर्निया भी प्रभावित हो सकता है।
 
कम्प्यूटर और लैपटॉप पर काम करने के दौरान आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय बताते हुए डॉ. देवांग ने कहा कि कम्प्यूटर की स्क्रीन आंखों की सीध में या आंखों से थोड़ी नीचे होनी चाहिए। कम्प्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन आंखों से ऊपर नहीं होनी चाहिए, इसकी स्क्रीन आंखों से जितनी ऊपर होगी, आंखों पर उतना जोर पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि नियमित कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वालों को हमेशा एंटीग्लेयर लैंस का इस्तेमाल करना चाहिए। जिनके नजर का चश्मा लगा हुआ है, वे अपने चश्मे में एंटीग्लेयर लैंस लगवाएं और जिनके चश्मा नहीं लगा हुआ है, वे भी एंटीग्लेयर लैंस का साधारण चश्मा पहनें। बेहतर यह है कि कम्प्यूटर की स्क्रीन पर भी एंटीग्लेयर शीशा लगाना चाहिए।
 
आंखों की कसरत की सलाह देते हुए डॉ. देवांग ने बताया कि लोगों को हर आंधे घंटे में ब्रेक लेना और 5-10 बार आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाना चाहिए। इसके अलावा स्क्रीन की ब्राइटनेस भी हल्की रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आंखें सामान्य तौर पर 1 मिनट में 12 से 16 बार झपकती हैं जिससे कि आंख के सभी हिस्सों में पानी पहुंच जाता और आंखों में नमी बरकरार रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख