Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन 5 तरीकों से गिलोय का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद

हमें फॉलो करें इन 5 तरीकों से गिलोय का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद
गिलोय एक ऐसी औषधि है जो अनेक गुणों से परिपूर्ण है। हमने कोविड काल में देखा है कि लोगों ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए गिलोय का भरपूर सेवन किया था। इस बेल की जड़ों से लेकर पत्तियों तक सभी सेहतमंद है। आइए जानते हैं गिलोय के सेवन के 5 उपाय और फायदे  -
 
1 गिलोय को दूध के साथ उबालकर सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है।
 
2 अस्थमा के रोग के लक्षण कम करने और राहत देने में गिलोय के तने को चबाने और इसका रस बेहद फायदेमंद होता है।
 
3 गिलोय आंखों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसका एक्सट्रेक्ट दृष्टि बढ़ने में उपयोग होता है। इसके पाउडर को उबाल लें और ठंडा होने पर उसमें रुई को भिगोकर अपनी पलकों पर रखें।
 
4 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इसका काढ़ा पीएं। इसकी टहनियों, पत्तियों को अदरक और काला नमक के साथ उबालें। फिर ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।
 
5 गिलोय की टहनियों को पानी में उबालें और तब तक उबलने दें जब तक की पानी की मात्रा आधी न रह जाए। ठंडा होने या गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। इससे खून साफ होना, विषाक्त तत्वों को और बैक्टेरिया को समाप्त करने जैसे कार्य शरीर में होते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शार्ली एब्‍दो से लेकर नूपुर शर्मा तक वो बवाल जिसके बाद कहीं आतंकी हमले तो कहीं हुईं नृशंस हत्‍याएं