Hanuman Chalisa

CoronaVirus क्या है? जानिए जरूरी बातें

Webdunia
कोरोना वायरस से पूरे विश्व में हड़कंप मचा हुआ है। इस संक्रमण के कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक व शोधकर्ता इसके लिए दवा बनाने में जुटे हुए हैं। आखिर क्या है यह कोरोना वायरस जिसने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया है। आइए जानते हैं।
 
कोरोना वायरस क्या है?
 
कोरोना वायरस यह एक ऐसा संक्रमण है जिसमें व्यक्ति को सर्दी-जुकाम और सांस लेने जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस की उत्पति चीन के वुहान से हुई है, जो अब पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हुआ है तो वायरस उस व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत जल्दी ट्रांसफर होता है इसलिए इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सरकार जोर दे रही है और यही कारण है कि पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है।
 
कोरोना वायरस के लक्षण?
 
इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो यह सामान्य सर्दी-जुकाम या निमोनिया जैसा होता है। इस वायरस का संक्रमण होने के बाद बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं। यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में बहुत आसानी से फैलता है इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में सामने आया था और तब से यह बड़ी तेजी से दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है।
 
कैसे बच सकते हैं?
 
इस वायरस से बचने का एकमात्र उपाय ही है और वो है सामाजिक दूरी (सोशल डिंस्टेंसिंग) को बनाए रखना। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिंस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है, साथ ही साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। अगर इस वायरस से बचना है तो हाथों को बार-बार साबुन से अच्छी तरह धोना और छींकते या खांसते समय अपने मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकना जरूरी है और उस टिशू को तुरंत डिस्टबिन में डालना आवश्यक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख