Hanuman Chalisa

Covid-19 : बच्चों को स्कूल भेजने से पहले दें ये 10 हिदायतें

Webdunia
कोरोना के कहर से हम सभी वाकिफ हैं और इससे बचने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। कोरोनावायरस से छुटकारा पाने के लिए साफ-सफाई और सावधानी के साथ रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। खुद और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा हमें स्वयं करनी है। इसके लिए समझदारी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। आप घर के बच्चों को भी कोरोनावायरस के बारे में पूरी जानकारी दें। इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि जब वे घर से बाहर जाएं तो उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
बच्चों को जब स्कूल भेजे तो उन्हें हाथों को सैनिटाइज करने के बारे में जानकारी दें।
 
अधिकतर बच्चों की आदत होती है कि वे लिखते या पढ़ते समय चीजें मुंह में डालते हैं, जैसे पेन या पेंसिल। उन्हें इसके लिए सख्ती से मना करें।
 
सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने के लिए कहें।
 
दोस्तों से मिलते वक्त उनसे हाथ न मिलाएं, गले न लगें।
 
बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने के लिए मना करें और इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके न होने पर भी वे इन सभी बातों का ख्याल रखें, जैसे स्कूल में...
 
बेंच या कुर्सियों को हाथ लगाने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें।
 
छींकते या खांसते समय मुंह पर टिशू रखें और इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे डस्टबिन में डालें।
 
जुकाम या खांसी से पीड़ित साथी से करीब 2 मीटर की दूरी रखें।
 
वॉशरूम का इस्तेमाल करने पर गेट को खोलने का तरीका सिखाएं। सीधे हाथों से न खोलते हुए कोहनी का सहारा लें।
 
स्कूल से घर में आने पर अपने जूते-मोजों को बाहर ही उतारें और बिना किसी चीज को छुएं सीधे नहाने जाएं। उसके बाद ही परिवार के संपर्क में आएं।
 
स्कूल से आने के बाद पेन और पेंसिल को रोज साफ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख