Covid-19 से ठीक हुए व्यक्ति से मिलने कब जाएं और क्या रखें सावधानी, जानिए Expert Advice

Webdunia
कोरोनावायरस से बचनें के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस संक्रमण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते है। जैसे कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति से मिलने कब जाना चाहिए, किन बातों का ख्याल रखने की आवश्यकता, क्या सावधानी रखें? इन तमाम सवालों को ध्यान में रखते हुए हमने बात की  डॉ. आलोक वर्मा (MBBS MD) से आइए जानते हैं।
आज जिस तरह से कोविड-19 का निश्चित इलाज उपलब्ध नहीं है उसी तरह यह कहना भी बहुत कठिन है कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर पुन: अपना साधारण जीवन कब से प्रारंभ कर सकता है? अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि कोरोना से ठीक हुआ व्यक्ति अपनी सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां कब से प्रांरभ कर सकता है? 6 महीनों के अनुभव के आधार यह कहा जा सकता है निम्न बातों पर यह निर्भर करता है।
 
संक्रमित व्यक्ति में किस प्रकार के लक्षण थे?
 
उसके कितने और कौन से अंगों पर किस तरह का प्रभाव था?
 
मरीज की RTPCR रिपोर्ट कब नेगेटिव आई है?
 
मरीज में IGG एंटीबॉडीज बन पाई है या नहीं?
 
साधारणत: प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति के शरीर में कोरोना का एंटीजन या RT PCR नेगेटिव होने में 28 दिन का समय लगता है, वहीं इन मरीजों में 14 से 28 दिन में IGG एंटीबॉडीज विकसित होते हैं। सामान्य या उपरोक्त स्थिति में जब एंटीजन या RT PCR टेस्ट नेगेटिव हो जाता है तो भी मरीज को अगले 14 दिन तक घर पर ही रहने की और पूर्णत: स्वस्थ होने की सलाह दी जाती है।
 
अब वे व्यक्ति जिनको किसी भी तरह की गंभीरता या अंगों पर प्रभाव नहीं था, वे 6 सप्ताह के बाद सामान्य तौर सामाजिक व व्यावसायिक गतिविधियां प्रारंभ कर सकते हैं। जो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार रहते हैं या जिनके फेफड़े, गुर्दे, हृदय या अन्य अंगों पर अधिक प्रभाव होता है, उन्हें सामान्य होने में अधिक समय लग सकता है। इन मरीजों को लगातार अपने चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए।
 
कुछ संक्रमित व्यक्ति में पुन: संक्रमण होने की आशंका होती है इसलिए पुर्णत: स्वस्थ होने के बाद भी मास्क का नियमित इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का ध्यान तथा इसके साथ ही हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहना चाहिए।
 
आइए अब जानते हैं कि कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति से मिलने जाने पर किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है?
 
इस बात का ख्याल रखें कि कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति से मिलने पहले इस बात का ध्यान रखें कि व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो गया हो।
 
व्यक्ति से मिलने पर उचित दूरी का ख्याल रखें। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
 
मास्क का इस्तेमाल करना न भूलें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बिना मास्क के किसी के संपर्क में नहीं आना है।
covid-19  के व्यक्ति से मिलने जानें से पहले उसकी RT PCR की Report Negative होना अत्यंत आवश्यक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख