Festival Posters

प्रेशर कुकर में न पकाएं ये 5 चीजें

Webdunia
pressure cooker
 
वर्तमान समय में जिंदगी बड़ी भागदौड़ भरी हो गई है। आजकल अधिकतर महिलाएं घर से बाहर जाकर काम करने लगी हैं और ऐसे समय में घर किसी को जल्दबाजी होती है। और टाइम की कमी के चलते आजकल सभी जगहों पर खाद्य पदार्थों को कुकर में पकाने का चलन चल पड़ा है। 
 
दरअसल प्रेशर कुकर में पका खाना आपके लिए कितना फायदेमंद है और कितना नहीं, यह काफी हद तक उस खाद्य पदार्थ पर भी निर्भर करता है जो आप इसमें पका रहे हैं। कुछ चीजें कुकर में पकाना आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, तो कुछ चीजें प्रेशर कुकर में पकाना बेहद हानिकारक भी हो सकता है। 
 
प्रेशर कुकर में स्टार्च युक्त भोजन को पकाना या इसमें पकाए गए स्टार्च युक्त भोजन को खाना हानिकारक हो सकता है। आलू, चावल, पास्ता जैसे स्टार्च वाले भोज्य पदार्थ को जब प्रेशर कुकर में पकाया जाता है तो उससे एक्रीलामाइड नाम का हानिकारक केमिकल बनता है जिसका नियमित सेवन आपको कैंसर, नपुंसकता और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है।

आइए जानते हैं कुकर में क्या न पकाएं.. 
 
1. चावल- जब भी कभी आप चावल को प्रेशर कुकर में पकाते हैं तो उससे एक्रीलामाइड नामक हानिकारक केमिकल बनता है, जो हमारे लिए कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। जैसे कुकर में बने चावल से मांड नहीं निकल पाता हैं, जिससे आप वेट बढ़ने तथा मोटापे की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
 
2. पास्ता- पास्ता को कभी भी प्रेशर कुकर में ना पकाएं, क्योंकि पास्ता में स्टार्च भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसे कुकर में नहीं पकाना चाहिए। पास्ता प्रेशर कुकर में उबालने पर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
 
3. आलू- आलू में स्टार्च बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, अत: इसे कुकर में नहीं पकाना चाहिए। क्योंकि इससे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, कैंसर तथा अन्य कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
 
4. नॉनवेज- मांस, मटन या चिकन की बात करें, तो इसके कच्चे रह जाने से अपच जैसी समस्या हो सकती है। प्रेशर कुकर में पकाया गया मांस खुले बर्तन में पकाए गए मांस की तुलना में आसानी से पचाया जा सकता है। फिर भी कोशिश करें कि इसे पकाने के लिए कम से कम मात्रा में कुकर का उपयोग हो। 
 
5. अन्य सामग्री- विशेषज्ञों के अनुसार प्रेशर कुकर के जरिए सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहते हैं जबकि अगर दूसरे किसी तरीके से पकाया जाए तो बहुत ज्यादा गर्म किए जाने की वजह से सब्जियों के पोषक नष्ट हो जाते हैं। फिर कुछेक सब्जियां तथा सूखे अनाज ऐसे होते हैं, जिन्हें कुकर में नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि प्रेशर कुकर एल्युमिनियम से बने होने के कारण इसमें पका खाना हमारे शरीर के लिए नुकसान दायक है। 

pressure cooker
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

आतंकवाद के ऐसे व्यापक तंत्र का उत्तर कैसे दें?

Jyotiba Phule: महात्मा ज्योतिबा फुले: पुण्यतिथि, जीवन परिचय और सामाजिक क्रांति

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

अगला लेख