Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Tips : butter किसे नहीं खाना चाहिए

हमें फॉलो करें Health Tips : butter किसे नहीं खाना चाहिए
मक्‍खन का सेवन पहले से अधिक बढ़ गया है। खाने को और टेस्‍टी बनाने के लिए घी की जगह मक्‍खन का इस्‍तेमाल किया जाने लगा है। पराठे, ब्रेड, पास्‍ता, पाव भाजी, खिचड़ी जैसी चीजों में अब बटर का तड़का लगने लगा है। बटर सेहत के लिए जरूरी भी है लेकिन उसका अधिक मात्रा में सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है। बटर का सेवन करने से कैंसर से बचाव में उपायोगी, दिल को स्‍वस्‍‍थ्‍य रखता है, ह‍डि्डयों को मजबूत करता है, गठिया बादी दूर करें, आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखें। इतने सारे लाभ होने के बाद बटर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं -
 
1. मोटे लोग बचें - दरअसल, मक्‍खन में फैट का भी स्‍त्रोत है। तो जो लोग मोटापे से ग्रस्‍त है उन्‍हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथा ही जो लोग लगातार अपने वजन को कम करना चाहते हैं उन्‍हें बटर के सेवन से बचना चाहिए। 
 
2.ह्दय संबंधित बीमारी - अगर आप दिल के मरीज है तो आपको बटर का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। जी हां, बटर दिल के लिए अच्‍छा होता है लेकिन उसमें फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिसका असर आपके दिल पर पड़ सकता है। क्‍योंकि कोलेस्‍ट्रोल बढ़ने के दौरान खून गाढ़ा पड़ जाता है। 
 
3.कैंसर का खतरा - बटर का अधिक सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। मक्‍खन में कोलेस्‍ट्रोल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 
 
मुख्‍य रूप मोटे लोग, दिल के मरीजों को बटर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। आम इंसानों को भी इसका सेवन कम करना चाहिए। ताकि दुष्‍प्रभाव से बच सके।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व दृष्टि दिवस पर जानिए आंखों के बारे में 20 रोचक तथ्य