घुटने होंगे मजबूत, इस स्वादिष्ट ड्रिंक से...

Webdunia
घुटने हमारे पैर और शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारी गति और पैरों की क्षमता को निर्धारित करते हैं। उम्र के साथ-साथ घुटने जवाब देने लगते हैं जिसका मुख्य कारण है घुटनों में चिकनाहट का कम होना। अगर आप चाहते हैं लंबे समय तक घुटनों और शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखना, तो जरूर जानिए इस स्वादिष्ट और चमत्कारी ड्र‍िंक के बारे में - 

 
 
प्राकृतिक रूप से बनाया जाने वाला यह ड्रिंक आपके घुटनों की मांसपेशि‍यों को मजबूत करने के साथ ही चिकनाहट बनाए रखने में मदद करेगा और उनकी सक्रियता एवं लचीलापन भी बना रहेगा। जानिए कैसे बनाते हैं इसे - 
 
1 ओट्स - 1 कप 
2 पानी  - लगभग 250 मिली 
3 अनानास  -  2 कप कटा हुआ 
4 शहद  - 40 ग्राम 
5 बादाम - 40 ग्राम 
6 दालचीनी - लगभग 7 ग्राम 
7 संतरे का रस - 1 कप 

विधि‍ - पहले ओट्स को पका लें, इसके बाद अनानास के टुकड़ों को बारीक कर लें और उसका रस निकाल लें। अब दालचीनी, बादाम, शहद और संतरे के रस को जूसर में एक साथ पीस लें। इसमें अब अनानास और ओट्स का मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए तो इसमें बर्फ के साथ एक बार मिक्सर में चला लें।

 


विटामिन-सी, सिलिकॉन, मैग्नीशि‍यम एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्र‍िंक आपके घुटनों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही आपकी पूरी सेहत के लिए ऊर्जा और पोषण से भरपूर भी साबित होगा।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

10 दिनों तक खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: मोटीवेशनल स्वामी विवेकानंद कोट्स

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

बारिश है पसंद तो बेटी को दीजिए बरखा से प्रभावित ये नाम, अर्थ भी हैं सुन्दर

'मां' और ‘ममता’ की धरती पर क्यों खतरे में है स्त्री की अस्मिता!

यंगस्टर्स में बढ़ती जा रही हार्ट अटैक की समस्या, क्यों है खतरे की घंटी?

अगला लेख