Hanuman Chalisa

ठंड में जरूर खाइए अंडा, इसे खाने के 10 फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे

Webdunia
वैसे तो अंडा बेहद फायदेमंद है और ठंड में इसका सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। लेकिन अगर आप अंडा नहीं खाते तो नीचे बताए जा रहे अंडे के फायदों का पढ़कर खाने के बारे में एक बार विचार जरूर कर सकते हैं। जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं, अंडा खाने के ऐसे 10 फायदे, जि‍न्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जानिए आखिर क्यों खाना चाहिए अंडे -
 
1 आपमें से कम ही लोग यह बात जानते होंगे, कि अंडा खाने से शरीर में आवश्यक वसा की पूर्ति कर उसकी मात्रा को नियंत्रित करता है। प्रति‍दि‍न 1 अंडे का सेवन आपके शरीर में वसा की एक दिन की आवश्यक मात्रा की पूर्ति करता है।
 
2 अंडा आपके वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है। अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसे खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती। ऐसे में यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
 
आंखों के लिए भी अंडा काफी फायदेमंद होता है। प्रतिदि‍न एक अंडे को अपनी डाइट में शामिल करने से कैरोटिनायड्स की पूर्ति होती है, जिससे आंखों की कोशिकाओं में क्षरण से बचा जा सकता है। इसके अलावा रोज एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।
 
4 एक शोध के अनुसार अंडा, रक्तवाहिनियों में खून का थक्का जमने, हार्ट स्ट्रोक एवं हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह केओलीन का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क, तंत्रिका व हृदय-धमनी की क्रियाविधि को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
 
5 अंडा आपके आलस्य कर उर्जा देने में सहायक होता है। यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में अंडे को शामिल की आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। अंडे के पीले भाग में मौजूद हेल्दी फैट्स होते, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में बेहद सहायक है।
 
6 अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है इसमें एल्ब्यूमिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा की आवश्यक पोषण प्रदान करने में काफी सहायता करेगा।
 
7 स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए भी अंडा बेहद मददगार होता है। एक शोध के अनुसार सप्ताह में 6 अंडे का सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा 44 फीसदी कम देखा गया।
 
8 एक अंडे में 6 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन व शरीर के लिए आवश्यक 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं। सल्फर समेत अन्य खनिज-विटामिन होने के चलते अंडा बालों व नाखूनों के लिए अच्छा होता है।
 
9 अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। यह शरीर में सूर्य की किरणों के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
 
10 अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए, डी, बी12 ,रिबाफ्लेविन, फास्‍फोरस, और फोलेट पाया जाता है। ये सभी शरीर की क्रियाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने में मदद करते हैं और दिमाग को मजबूत करआंखों की रौशनी भी बढ़ाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख